फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kanpiyrganj organically, two buses, threw stones at the police station ransacked,

कैंपियरगंज में बवाल, दो बसों में तोड़फोड़-थाने पर पथराव

Thu, 03 Dec 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
कैंपियरगंज में युवक की हत्या और मतदान के दौरान हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर तीन गांव के लोग बुधवार को सड़क पर उतर गए। उन्होंने गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर सुबह दस बजे जाम लगा दिया। पुलिस ने जब लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीण उग्र हो गए।

उन्होंने पुलिस को दौड़ा लिया। गुस्साए गांव वालों ने न सिर्फ रोडवेज की दो बसों में तोड़फोड़ कर दी बल्कि एक बस और पुलिस की एक बाइक में आग लगा दी। ग्रामीण यही नहीं रुके, उन्होंने कैंपियरगंज थाने को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। इससे थाने की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

गांव वालों ने थाने में खड़ी बाइकों पर भी गुस्सा उतारा। पुलिस वालों ने थानों में छिपकर खुद को बचाया। दोपहर बाद भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे डीएम, एसएसपी और एसपी ग्रामीण ने गांव वालों को खदेड़ा। करीब पांच घंटे बाद अपराह्न तीन बजे स्थिति सामान्य हो पाई।

कैंपियरगंज के सरपतहा निवासी हरिश्चंद्र भारती के पुत्र संजय कुमार (22) का शव मंगलवार की सुबह कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के किनारे मिला था। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही थी, जबकि घरवाले हत्या का दावा कर रहे थे। हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर सरपतहा और संजय की ससुराल वनभागलपुर गांव के लोगों ने घरवालों के साथ सुबह दस बजे कैंपियरगंज बस स्टैंड चौराहे पर गोरखपुर-सोनौली

विज्ञापन
मार्ग जाम कर दिया।

सूचना पर पहुंचे तहसीलदार विपिन कुमार सिंह ने एसओ कैंपियरगंज रमेश मिश्र से बातचीत कर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया, लेकिन इसी बीच बसंतपुर गांव के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने मंगलवार को मतदान के दौरान हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर फिर रास्ता जाम कर दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस ने जब हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त करने का प्रयास किया तो गांव वाले उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर पीएसी भी पहुंच गई लेकिन गांव वालों की संख्या अधिक देख पुलिस और पीएसी को पीछे हटना पड़ा।

इसके बाद गांव वालों ने और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने रोडवेज की दो बसों में तोड़फोड़ के बाद एक बस में आग लगा दी। पुलिस की एक बाइक फूंक दी और कैंपियरगंज थाना घेरकर पथराव शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने थाने में खड़ी कई बाइकों को भी तोड़ डाला। दोपहर दो बजे सूचना मिलने पर डीएम रंजन कुमार, एसएसपी लव कुमार, एसपी ग्रामीण बृजेश सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस और पीएसी ने गांव वालों को खदेड़ दिया। अपराह्न तीन बजे जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। बवाल को देखते हुए कैंपियरगंज में पीएसी और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

कैंपियरगंज में सड़क जाम, बस और बाइक फूंकने तथा थाने में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 30 नामजद सहित 300 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बवाल करने वाले जल्द ही शिकंजे में होंगे।

  • लव कुमार, एसएसपी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed