फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jammu Kashmir based SSB personnel commits suicide at Indo Nepal Border

सनसनीखेज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जम्मू-कश्मीर के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 10 Nov 2019 01:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 10 Nov 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir based SSB personnel commits suicide at Indo Nepal Border
सांकेतिक तस्वीर

महराजगंज के नौतनवां कस्बे से सटे 66 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरदीडाली बीओपी कैंप में शनिवार की रात ड्यूटी पर तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से कैंप परिसर में ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसएसबी के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव तथा सोनौली पुलिस भी पहुंच गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के बीओपी में तैनात आरक्षी बशर अहमद शनिवार की रात लगभग ग्यारह बजे बीओपी गेट पर ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


अहमद जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर के रहने वाले थे। बताया गया कि संदिग्ध परिस्थितियों में राइफल से गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली जवान के सीने में लगी है। अधिकारियों का दावा है कि जवान ने राइफल से स्वयं सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के आला अधिकारी इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से इंकार कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि एसएसबी जवान ने राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सहायक कमांडेंट बरजीत सिंह ने बताया कि कैम्प परिसर में ही जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed