{"_id":"6aa7132a1840e125380b2bee","slug":"district-president-rajesh-tiwari-demanded-government-jobs-and-an-impartial-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1449681-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूल बस से छात्र की मौत पर कांग्रेसियों ने की परिवार को एक करोड़ सहायता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूल बस से छात्र की मौत पर कांग्रेसियों ने की परिवार को एक करोड़ सहायता की मांग
Mon, 14 Sep 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच ब्लॉक के नैयापार गांव निवासी छात्र हिमांशु की स्कूल बस की चपेट में आने से हुई मौत के बाद रविवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि हिमांशु की दर्दनाक मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। परिवार ने अपना बच्चा खोया है, जिसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं की जा सकती। कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही हादसे की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रतिनिधिमंडल में सत्येंद्र कुमार निषाद, डॉ. अमरनाथ सिंह, ज्ञानेंद्र शाही, संतोष उपाध्याय, अनवर अली, ब्लॉक अध्यक्ष अदालत यादव, अमलेंदु पांडेय, सलीम और उमाशंकर मौर्य, गोरखलाल श्रीवास्तव सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।