{"_id":"5daf2a628ebc3e014b5fb8a2","slug":"iranian-couple-stopped-immigration-officers-left-after-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज : आव्रजन अधिकारियों ने ईरानी दंपति को रोका, पूछताछ के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज : आव्रजन अधिकारियों ने ईरानी दंपति को रोका, पूछताछ के बाद छोड़ा
Tue, 22 Oct 2019 09:42 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 22 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : A
महाराजगंज के सोनौली बॉर्डर से नेपाल जा रहे एक ईरानी दंपति को केरल पुलिस द्वारा जारी लुकआउट नोटिस पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने अपनी अभिरक्षा में रोक लिया है। दोनों के खिलाफ केरल पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। सोमवार की देर रात खालिद महबोबी अपनी पत्नी रोधाए हुसैनी निवासी तेहरान ईरान भारत से नेपाल जा रहे थे।
इस दौरान वह अपना पासपोर्ट और वीजा लेकर डिपार्चर कराने के लिए आव्रजन कार्यालय सोनौली पहुंचे। पासपोर्ट चेक करते ही आव्रजन के अधिकारियों ने ईरानी दंपति को लुक आउट नोटिस की जानकारी देते हुए उन्हें नेपाल जाने से रोक लिया। इस संबंध में आव्रजन प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि ईरानी दंपति 17 जनवरी 2018 से भारत में रह रहे थे।
इस दौरान एक घटना में इनके खिलाफ केरल के त्रिसूर और कोलम रूरल जिले की पुलिस द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया था। पूछताछ के बाद कोलम एसपी के लिखित निर्देश पर उन्हें नेपाल रवाना किया गया।