फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent cousins died due to drowning in Saryu canal

सरयू नहर में डूबने से मासूम चचेरे भाइयों की मौत, परिजनों का रो रो कर बुला हाल

Sat, 19 Oct 2019 09:59 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Innocent cousins died due to drowning in Saryu canal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल इलाके के भैसामाफी गांव में रहने वाले मासूम दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इधर बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। बाद में गढ्डों में जमा गहरे पानी में चचेरे भाइयों की लाश मिली। जिससे मृतकों के घर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधान भैसामाफी इसरार अहमद ने बताया कि गांव के रहने वाले दस वर्षीय शैलेश पुत्र त्रिलोकी अपने नौ वर्षीय चचेरे भाई मोनू पुत्र त्रिभुवन के साथ दोपहर में घूमने के लिए घर से निकला था। दोनों बच्चे शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


बाद में गांव के ही कुछ लोगों ने पश्चिम दिशा में सरयू नहर की ओर बच्चों  के जाने की बात बताई। उसके बाद परिजन गांव के लोगों के साथ सरयू नहर पर पहुंच गए और दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। सरयू नहर में साइफन न होने से नहर का पानी फैल कर आस पास गढ्डों में जमा था और उसी में दोनों बच्चों का शव मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रवींद्र गौतम ने बताया कि देर शाम चचेरे भाइयों के सरयू नहर में डूब कर मरने की सूचना मिली तो वह मौके पर गए लेकिन तब तक परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed