फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indigo to stop flight services from Gorakhpur to Bengaluru

यूपी के इस हवाई अड्डे से एक दिसंबर से बंद हो जाएगी बंगलूरू की उड़ान

Thu, 14 Nov 2019 02:25 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 14 Nov 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Indigo to stop flight services from Gorakhpur to Bengaluru
इंडिगो

मुंबई के बाद अब गोरखपुर से बंगलूरू की उड़ान भी बंद होने जा रही है। एक दिसंबर से अगले करीब एक महीने के लिए विमान कंपनी इंडिगो अपनी यह सेवा बंद करने जा रही है। इंडिगो ने 30 नवंबर के बाद टिकटों की बुकिंग भी बंद कर दी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


इसके पहले गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट 27 अक्तूबर को बंद हो गई थी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक तकनीकी वजहों से इंडिगो ने बंगलूरू की उड़ान बंद करने का निर्णय लिया है। इस फ्लाइट के बंद हो जाने पर एक दिसंबर से गोरखपुर से सिर्फ छह उड़ानें ही रह जाएंगी। 
विज्ञापन


इनमें गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस और एयर इंडिया, स्पाइस जेट की मुंबई, इंडिगो की कोलकाता और हैदराबाद की उड़ान शामिल है। सूत्रों के अनुसार विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही दिन जल्दी ढल जाने की वजह से अब मार्च के बाद ही विमान सेवाओं का विस्तार हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के बाद उड़ान के लिए एयरफोर्स से अनुमति नहीं मिल पाने से नई फ्लाइट शुरू करने के लिए समय ही नहीं मिल रहा। जबकि गोरखपुर से चेन्नई और लखनऊ के लिए उड़ान प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed