{"_id":"5d8c64cf8ebc3e017768b287","slug":"indian-drug-smuggler-caught-at-india-nepal-border-with-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नेपाल पुलिस से संपर्क कर दबोचा गया फरार ड्रग तस्कर , 2.25 करोड़ की हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नेपाल पुलिस से संपर्क कर दबोचा गया फरार ड्रग तस्कर , 2.25 करोड़ की हेरोइन बरामद
Thu, 26 Sep 2019 12:42 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल सीमा से सटे पिलर संख्या 506/11से होकर हेरोइन लेकर जाने वाले आरोपी को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ठूठीबारी कोतवाली लाया गया, जहां से गुरूवार की सुबह वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फुल गए।
विज्ञापन
225 ग्राम बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड 25 लाख बताई गई। दोपहर बाद पुलिस ने सोनौली बॉर्डर के पास आरोपी को गिरफ्तार कर ठूठीबारी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार रात भारत नेपाल सीमा नो मैंस लैंड से 100 मीटर भारतीय सीमा क्षेत्र के अंदर मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को 225 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। गुरूवार सुबह आरोपी कन्हैया जारा थाना सोनौली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी छानबीन शुरू हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठीत की गईं। एक टीम ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया तो कुछ जानकारी हसिल हुई। पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद आरोपी को सोनौली बार्डर के करीब से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया था। नेपाल पुलिस से संपर्क कर दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।