फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indian drug smuggler caught at India Nepal border with heroine

गोरखपुर: नेपाल पुलिस से संपर्क कर दबोचा गया फरार ड्रग तस्कर , 2.25 करोड़ की हेरोइन बरामद

Thu, 26 Sep 2019 12:42 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 26 Sep 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Indian drug smuggler caught at India Nepal border with heroine
गिरफ्तार तस्कर - फोटो : अमर उजाला

भारत नेपाल सीमा से सटे पिलर संख्या 506/11से होकर हेरोइन लेकर जाने वाले आरोपी को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ठूठीबारी कोतवाली लाया गया, जहां से गुरूवार की सुबह वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फुल गए।

विज्ञापन


225 ग्राम बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड 25 लाख बताई गई। दोपहर बाद पुलिस ने सोनौली बॉर्डर के पास आरोपी को गिरफ्तार कर ठूठीबारी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात भारत नेपाल सीमा नो मैंस लैंड से 100 मीटर भारतीय सीमा क्षेत्र के अंदर मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को 225 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। गुरूवार सुबह आरोपी कन्हैया जारा थाना सोनौली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसकी छानबीन शुरू हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठीत की गईं। एक टीम ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया तो कुछ जानकारी हसिल हुई। पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद आरोपी को सोनौली बार्डर के करीब से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है।


एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया था। नेपाल पुलिस से संपर्क कर दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed