फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in roumer issue 27 arrested

अफवाह फैलाने और फर्जी सूचना देने में 29 गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2019 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
in roumer issue 27 arrested
अफवाह फैलाने और फर्जी सूचना देने में 29 गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जश्न मनाने और अफवाह फैलाने के मामले में जिले में 29 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसएसपी कार्यालय के मुताबिक अयोध्या पर आए फैसले के बाद से पुलिस मुस्तैद है। इस दौरान सात लोगों ने अलग-अलग स्थानों से 100 व 112 नम्बर पर फोन कर बवाल की झूठी सूचना दी।
उन लोगों ने बताया कि फैसले के बाद इन इलाकों में बवाल हो रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि अफवाह थी। पुलिस ने ऐसी सूचना देने के आरोप में 7 लोगों को पकड़ा है। इसके अलावा फैसले के बाद जश्न को लेकर मनाही थी, लेकिन शहर के अलाव देहात में अलग-अलग कस्बों से कई लोगों ने आतिशबाजी कर माहौल को खराब करने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने के साथ भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में सबसे ज्यादा कोतवाली और तिवारीपुर से गिरफ्तारियां हुई हैं। कोतवाली से जहां दस लोग पकड़े गए हैं वहीं तिवारीपुर से सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ज्यादातर का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी सूचना देने के साथ ही अफवाह फैलाने के मामले में 29 लोगों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। मै सभी से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें। न तो अफवाह फैलाएं और न ही सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डाल कर खुद के लिए मुसीबत खड़ी करें। - डा. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed