फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   illegal onion export case, seven traders of Sonouli targeted Revenue Intelligence Department

अवैध प्याज निर्यात मामले में सोनौली के सात व्यापारी राजस्व खुफिया विभाग के निशाने पर

Mon, 09 Dec 2019 10:47 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Mon, 09 Dec 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
illegal onion export case, seven traders of Sonouli targeted Revenue Intelligence Department
अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली - फोटो : अमर उजाला
प्याज निर्यात पर रोक के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली और पगडंडियों से प्याज जाती रही। आलू के कागजात पर प्याज की तस्करी के खुलासे ने कस्टम विभाग की कार्यप्रणाली को भी संदेह के घेरे में ला दिया है।
विज्ञापन


क्या सचमुच कस्टम विभाग इससे अन्जान था? इस सवाल का जवाब तलाशने में राजस्व खुफिया निदेशालय के लखनऊ की टीम जुट गई है। जिसके लिए सितंबर माह से अभी तक खरीद बिक्री के सभी कागजातों के साथ सोनौली के सात व्यापारियों को इसी माह तक लखनऊ डीआरआई दफ्तर में प्रस्तुत होने के नोटिस जारी हुआ है। नोटिस के बाद सरहद पर कच्चे माल के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। डीआरआई ने सोनौली कस्टम कार्यालय से सभी एक्सपोर्टर के डिटेल लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौतनवा कस्बे से हिरासत में लिए गए व्यापारी सन्नी मद्धेशिया से डीआरआई टीम लखनऊ की टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम की इस कार्रवाई से स्थानीय कस्टम अनजान रहा। उक्त व्यापारी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। मामले में ठूठीबारी कस्टम के कुछ अधिकारियों से भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3600 क्विंटल प्याज सीधे कस्टम कार्यालय के सामने से चली गई और नेपाल कस्टम ने उसी ट्रकों में प्याज को पास किया है। इस सबकी जांच के बाद ही डीआरआई ने व्यापारी को उठाया है। सन्नी से पूछताछ के बाद सोनौली कस्बे के ही सात कारोबारियों को डीआरआई लखनऊ और गोरखपुर की टीम ने नोटिस जारी कर सितम्बर महीने से अभी तक के खरीद बिक्री की सभी जानकारियों से लखनऊ तलब किया है।


इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर नौतनवां शशांक कुमार ने बताया कि डीआरआई टीम अपना काम कर रही है। सीमा पर स्थानीय अधिकारियों को जांच करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed