{"_id":"5daf575f8ebc3e017f1e7e8b","slug":"illegal-fireworks-gorakhpur-city-news-gkp3265817141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से चार बोरा अवैध पटाखा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से चार बोरा अवैध पटाखा बरामद
विज्ञापन
बोलेरो से चार बोरा अवैध पटाखा बरामद
चौरीचौरा(गोरखपुर)। पुलिस ने सोमवार रात भोपा बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी से चार बोरा पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने चालक डंवरपार, बेलीपार निवासी पिंटू जायसवाल को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ चौरीचौरा सुमित शुक्ल ने बताया कि पटाखों की वैधता और उसकी ढुलाई संबंधी कोई दस्तावेज न दिखा पाने पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पटाखे की कीमत 11 हजार रुपये रुपये से अधिक है। पूछताछ में बोलेरो चालक ने बताया कि डंवरपार चौराहे पर एक व्यक्ति पटाखे की दुकान लगाता है। उसी के आर्डर पर पटाखे की खेप पहुंचाने जा रहा था। पुलिस टीम पटाखा दुकानदार के बारे में पता लगा रही है।