{"_id":"571685554f1c1b10668b4b70","slug":"icu-s-lock-will-be-opened-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू का ताला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज ट्रामा सेण्टर मे आक्शीजन मशीन लगाने के लिए बन रहा किट ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी इमरजेंसी में चल रहे छह बेड के आईसीयू को ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट करने की कवायद तेज हो चुकी है। ऑक्सीजन पाइप लाइन दौड़ चुकी हैं और मशीन भी आ गई है। मशीन को रखने के लिए किट सेंटर का निर्माण हो रहा है। टॉमा सेंटर के नोडल अफसर का कहना है कि जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा और मई से आईसीयू शिफ्ट हो जाएगी।
ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू कक्ष बनकर तैयार हैं मगर आक्सीजन पाइप लाइन न होने की वजह से इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। अभी पुरानी इमरजेंसी में ही आईसीयू चलता है। यहां डॉक्टरों को मरीज तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू शुरू हो जाने से मरीजों और डॉक्टर दोनों को ही इसका फायदा मिलेगा।
कालेज प्रशासन की मंशा है कि मई में इस काम को हर हाल में पूरा कर लिया जाए। बीते कई महीनों से इस पर काम हो भी रहा है और अब सिर्फ मशीन को रखने के लिए किट का निर्माण कार्य पूरा होना बाकी है। इस पर आधे से ज्यादा काम हो चुका है।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के नोडल अफसर डॉ. अशोक यादव ने बताया कि तेजी से काम चल रहा है और उम्मीद है कि मई में आईसीयू शिफ्ट कर दिया जाएगा।