फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband and wife dies in suspicious condition in deoria

दरवाजे पर मृत पड़ा था पति, फंदे से लटक रही थी पत्नी की लाश

Sat, 20 Apr 2019 12:41 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Apr 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife dies in suspicious condition in deoria
मृतक विजय और पत्नी सुमन (file)

मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव शुक्रवार की रात नवदंपत्ति की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे के अंदर पति का शव दरवाजे के पास पड़ा था तो पत्नी रोशनदान से लगे फंदे पर झूल रही थी। सुबह घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे पति-पत्नी में विवाद को कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

 
धरमेर गांव निवासी विजय शर्मा (27) की शादी पिछले साल फरवरी में पास के ही कहांव गांव निवासी सुमन (24) से हुई थी। विजय विदेश में रहकर रोजगार करता था। बीते दिसंबर में वह घर आया था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद विजय और सुमन सोने के लिए गांव में स्थित पुराने घर पर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार के अन्य सदस्य नए मकान पर ही रुक गए थे। सुबह काफी देर तक जब विजय और सुमन बाहर नहीं निकले तो घर के लोग उन्हें जगाने पहुंचे। अंदर देखा तो दरवाजे पर विजय की लाश पड़ी थी। पास में ही रोशनदान से बंधे फंदे पर सुमन का शव लटक रहा था। 

सूचना मिलते ही घर के अन्य सदस्य पहुंच गए। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। विजय के गले पर भी काला निशान मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह उसके गले में मौजूद धागे का निशान हो सकता है। 

घर वालों ने किसी तरह के विवाद या कोई कहा-सुनी होने से इंकार किया है। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी में विवाद के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्य सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed