फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hospital gives born certificate with discharge slip

डिस्चार्ज स्लिप के साथ जन्म प्रमाण पत्र भी

Tue, 09 Feb 2016 07:51 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। देहात इलाके में प्रसूता के परिवार के लोगों को प्रसव के बाद बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर ही उसे जन्म प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पहले यह काम जिले स्तर पर ही हो पाता था। सिर्फ स्वास्थ्य केंद्र से एक डिस्चार्ज स्लिप ही दी जाती थी।
विज्ञापन


 जिस पर प्रसूता के डिस्चार्ज होने होने और नवजात के पैदा होने का समय लिखा जाता था। इसके आधार पर नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र जारी होता है।
लेकिन इसमें धीरे-धीरे बदलाव किया जा रहा है। पहले नर्सिंग होम, महिला अस्पताल को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा दी गई और अब स्वास्थ्य केंद्रों में इसे शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह सुविधा मिलेगी। कई बार प्रमाण पत्र न मिलने और अभिभावक की लापरवाही से न बनाने पर तमाम दिक्कतें होती है। स्कूल एडमिशन के समय पड़ने पर अचानक प्रमाण पत्र की जरूरत खड़ी होने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्वास्थ्य केंद्र पर ही जन्म के बाद डिस्चार्ज स्लिप के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र भी दे दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक रत्नेश शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर जन्म प्रमाण पत्र की सुविधा जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed