{"_id":"5d1e17fb8ebc3e3cf975fba6","slug":"homegaurd-dead-gorakhpur-news-gkp312638091","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात कार्यालय में होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात कार्यालय में होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडेंट की मौत
विज्ञापन
होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडेंट की मौत, एसपी ट्रैफिक पर प्रताड़ना का आरोप, होमगार्ड हड़ताल पर गए
गोरखपुर। यातायात दफ्तर में तैनात होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडेंट घनश्याम गौड़ (50) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। परिवार और साथी होमगार्डों का आरोप है कि एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा के प्रताड़ना की वजह से घनश्याम को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। नाराज होमगार्ड हड़ताल पर चले गए हैं। मृतक घनश्याम, भगत चौराहे पर परिवार के साथ रहते थे। वह गगहा के बैलकुर के मूल निवासी थे।
घटनाक्रम की शुरुआत बुधवार को शाहपुर निवासी होमगार्ड विनोद की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई। इसकी वजह एसपी ट्रैफिक की प्रताड़ना बताते हुए होमगार्ड लामबंद थे। बृहस्पतिवार सुबह ही होमगार्डों ने हड़ताल का एलान कर दिया और एसपी ट्रैफिक कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख एसएसपी ने हस्तक्षेप किया। होमगार्डों का पांच सदस्यीय कमेटी ने एसएसपी से मुलाकात कर एसपी ट्रैफिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हटाए जाने की मांग की। एसएसपी के आश्वासन पर होमगार्ड मान गए और काम पर लौटने का फैसला किया। एसपी कार्यालय पर होमगार्ड की ड्यूटी लगाने को सहायक कंपनी कमांडेंट (अवैतनिक) घनश्याम भी पहुंचे थे। आरोप है कि दोपहर दो बजे के करीब एसपी आदित्य वर्मा कार्यालय में पहुंचे और घनश्याम को बुलाकर डांट लगाई। बाहर आने के बाद घनश्याम की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने आशंका जताया कि होमगार्ड की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी।
होमगार्डों ने पत्रक के जरिए की हैं ये मांगे
एसपी ट्रैफिक का तबादला गैर जनपद किया जाए।
होमगार्ड विनोद के प्रकरण की जांच कराकर एफआईआर कराई जाए
एसपी ट्रैफिक के निजी व्यक्तियों द्वारा ऑटो व गाड़ियों से वसूली बंद कराई जाए
चौराहे पर तैनात होमगार्डों के साथ विभागीय लोगों द्वारा गाली गलौच बंद किया जाए
कोट
सहायक कंपनी कमांडेंट की मौत बीमारी से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। होमगार्डों के प्रतिनिधि मंडल ने एक पत्रक सौंपकर एसपी ट्रैफिक पर आरोप लगाए हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
होमगार्ड बृहस्पतिवार को ड्यूटी नहीं कर रहे थे। जिससे शहर में कई जगहों पर जाम लग गया था। मैं करीब एक बजे ही ऑफिस से निकल गया और काली मंदिर गंगेज, मोहद्दीपुर आदि जगहों पर जाम खत्म कराने के बाद तीन बजे घर पहुंचा। तब पता चला कि सहायक कमांडेंट की तबीयत खराब हो गई थी। 2.40 पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 बजकर 5 मिनट पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसी दौरान मौत हो गई। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। - आदित्य वर्मा, एसपी ट्रैफिक
----------
भाई को बताई थी एसपी के उत्पीड़न की बात
मृतक घनश्याम ने एक दिन पहले पूछी थी अफसर पर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया
होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडेंट की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडेंट घनश्याम गौड़ की मौत मामले में उनके भाई और अधिवक्ता भगत गौड़ ने भी एसपी ट्रैफिक पर प्रताड़ना का आरोप आरोप लगाया है। भगत गौड़ के अनुसार बुधवार को ही घनश्याम उनके पास आए थे और एसपी ट्रैफिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के मामले में प्रक्रिया पूछ रहे थे। उन्होंने बताया था कि पुलिस अफसर होने की वजह से बिना कोर्ट के आदेश से केस नहीं होगा। भगत का आरोप है कि इसी बीच फिर एसपी ने डांटा और घनश्याम की मौत हो गई।
उधर घनश्याम की मौत की खबर सुनकर जिला अस्पताल पहुंची पत्नी गीता बेहोश हो गईं। पानी का छींटा मारकर उन्हें होश में लाया गया। घनश्याम के तीन बेटे थे। एक साल पहले सबसे बड़े बेटे नितेश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नितेश से छोटा सालव भी एक कंपनी में होमगार्ड है। सबसे छोटा गोलू प्राइवेट नौकरी करता है।
होमगार्ड विनोद ने भी एसपी पर लगाए थे गंभीर आरोप
होमगार्ड विनोद शर्मा की बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने पर साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। होश में आने पर विनोद ने एसपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उत्पीड़न की बात कही थी। उनका आरोप था कि एसपी के इशारे पर हर चौराहे पर वसूली हो रही है। जब होमगार्ड ऑटो चालकों या अन्य से नियम का पालन कराना चाहते हैं तो लोग महीने की बंधी रकम देने का हवाला देते हैं। व्यवस्था बनाने के लिए अगर सख्ती कर दी तो एसपी गाली देते हैं। ड्यूटी से हटवा देते हैं। हालांकि एसपी ट्रैफिक ने बुधवार को सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था
यातायात कार्यालय पर वसूली का आरोप पुराना
कार्य बहिष्कार में होमगार्डों की अगुवाई कर रहे गणेश दत्त शुक्ला ने आरोप लगाया कि यातायात कार्यालय में वसूली लंबे समय से हो रही है। वाहनों से वसूली करने के लिए प्राइवेट आदमी रखे जाते हैं। एसपी के मातहत भी इसमें लिप्त हैं। जब भी जांच हुई है यातायात कार्यालय में वसूली की कलई खुली है।