{"_id":"5df7dc128ebc3e87ff46c5ab","slug":"histrishetar-rakesh-arrested-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3335473192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों के साथ हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव समेत चार गिरफ्तार, कई जिलों में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहों के साथ हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव समेत चार गिरफ्तार, कई जिलों में केस दर्ज
Tue, 17 Dec 2019 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा थाने में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव व उसके साथी।
गुलरिहा पुलिस ने अवैध असलहों के साथ हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव, उसके साथी गुड्डू यादव, जोगी गौड़ और दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से अवैध असलहे मिले हैं। आरोपियों पर गोरखपुर के अलावा अन्य जिलों में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लक्जरी कार भी बरामद कर लिया है।
गोली लगने से घायल प्रापर्टी डीलर छोटू प्रजापति ने भी राकेश, गुड्डू पर गोली मारने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस को दिए गए तहरीर में राकेश के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर झुगियां बाजार निवासी राकेश यादव, अहिरौली के सरहरी निवासी जोगी गौड़, कैंपियरगंज, आलमचक के निवासी दिनेश यादव, झुगियां निवासी गुड्डू यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 16 दिसंबर की भोर में चार बजे पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान झुगियां तिराहे के पास एक फार्च्यूनर कार को रोका गया। उसमें चार लोग सवार थे। उनके पास मिले असलहों का लाइसेंस नहीं था। कड़ाई से पूछताछ में एक बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पुलिस ने सभी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इनके पास बरामद हुए यह असलहे
राकेश यादव के पास एक फैक्ट्री मेड 315 बोर रायफल, मैग्जीन में पांच कारतूस, जोगी गौड़ के पास से 315 बोर रायफल, चार कारतूस, दिनेश के पास से एक रायफल, 6 कारतूस और गुड्डू के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ है।
राकेश पर दर्ज हैं 26 मुकदमे
राकेश यादव पर पीपीगंज में हत्या, डकैती, गैंगेस्टर समेत चार केस, चिलुआताल में धमकी, घर में घुसकर अपराध, गुलरिहा, कोठीभार में डकैती, आपराधिक साजिश, महुली में हत्या की कोशिश समेत दो, शाहपुर में हत्या समेत 26 केस दर्ज हैं। गुड्डू यादव पर गुलरिहा में आर्म्स एक्ट, डकैती की तैयारी जैसे दो केस दर्ज हैं। जोगी गौड़ और दिनेश पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में यह थे शामिल
थाना प्रभारी गुलरिहा मनोज कुमार राय, रामभवन यादव, उप निरीक्षक रामकेश, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल रमाशंकर तिवारी, गामा यादव और अजीत तिवारी।