फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Headmaster suspended over Obscene movement to students

यूपी: छात्राओं से अश्लील हरकत में प्रधानाध्यापक निलंबित, ऐसे सच्चाई आई सामने

Tue, 30 Jul 2019 06:32 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended over Obscene movement to students
प्रधानाध्यापक निलंबित - फोटो : Social Media (File Photo)

कौड़ीराम क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्राओं से अश्लील हरकत करने और वीडियो दिखाने के आरोप में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया। इस मामले से नाराज छात्राओं के परिजनों ने सोमवार को विद्यालय में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


आरोप है कि प्रधानाध्यापक पिछले कई दिनों से मोबाइल फोन पर कार्टून दिखाने के बहाने गलत हरकत करता था। हंगामे की खबर पाते ही खंड शिक्षाधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी के बयान दर्ज किए। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर ही बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इस मामले की शिकायत अभी पुलिस से नहीं की गई है। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह हंगामा शुरू हो गया। आरोप लगा कि प्रधानाध्यापक के डर से विद्यालय में पढ़ने वाली सगी बहनें सोमवार को स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं हुईं। उसके बाद परिजनों ने बेटियों से पूछताछ की। बेटियों ने आपबीती सुनाई तो परिजनों का माथा ठनक गया। पीड़ित छात्राओं के मुताबिक प्रधानाध्यापक अश्लील वीडियो दिखाते हैं। इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली तो सब एकजुट होकर विद्यालय पहुंच गए। विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा मामला पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के संज्ञान में आया तो वे सकते में आ गए। इस मामले में बीएसए बीएन सिंह पर तत्काल कार्रवाई का दबाव भी बढ़ गया। बीएसए ने मामले की जांच के खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र यादव को मौके पर भेजा। खंड शिक्षाधिकारी ने छात्राओं से बात की और रिपोर्ट बीएसए को भेज दी। इसी आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी। 

14 छात्राओं ने बंद किया था विद्यालय जाना 

दो छात्राओं की ओर से आवाज उठाने के बाद पता चला कि प्रधानाध्यापक की हरकत के चलते बारी-बारी करके 14 छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय जाना बंद कर दिया है। इस सिलसिले में करीब पांच छात्राओं से जानकारी ली गई। ज्यादातर ने कहा कि प्रधानाध्यापक कक्षा में आकर अश्लील वीडियो दिखाते हैं, फिर अश्लील हरकत करते हैं।

मना करने पर स्कूल से नाम काटने और घर पर शिकायत करने की धमकी भी देते हैं। पीड़ितों ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि दीनानाथ यादव को भी दी। उनकी ही अगुवाई में अभिभावक मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। 

प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है- बीएन सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed