फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   groom unconscious on pavilion Bride refused to marriage

मंडप में बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Sat, 02 Mar 2019 01:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
groom unconscious on pavilion Bride refused to marriage
marriage - फोटो : Social Media

महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर स्थित एक मैरेज हॉल में गुरुवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में अचानक अफरातफरी मच गई। दरअसल, मंडप में पहुंचते ही दूल्हा बेहोश हो गया। कन्या पक्ष ने दूल्हे की बीमारी की बात छिपाने का आरोप लगाते हुए वर पक्ष के कई लोगों को बंधक बना लिया। दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना शादी हुए लौट आई।

विज्ञापन


खलीलाबाद शहर निवासी नंदकिशोर मद्घेशिया के बेटे सागर की शादी महुली क्षेत्र के रामवृक्ष मद्घेशिया की बेटी माया से तय हुई थी। शादी समारोह मुखलिसपुर स्थित एक मैरेज हॉल में होना था। गुरुवार की देर शाम बरात पहुंची। द्वारपूजा तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन शादी के मंडप में पहुंचते ही अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके मुंह से खून निकलने लगा। अगल-बगल के लोगों ने उसे संभाला। दूल्हे की हालत देख मंडप में मौजूद महिलाओं में चर्चाएं होने लगीं। कन्या पक्ष दूल्हे को बीमार बताकर हो-हल्ला करने लगा। हंगामा होता देख अधिकांश बराती बिना नाश्ता किए चले गए। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत शेष बरातियों को मैरेज हॉल में बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर पहुंची महुली पुलिस ने सपा नेता केडी यादव समेत कुछ संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता कराकर मामला शांत कराया, लेकिन दुल्हन शादी को राजी नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों ने बिना शादी हुए ही मामला समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके बाद रात में ही बरात लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed