{"_id":"5c1df683bdec2256a931bc5b","slug":"gorakhpur-stf-arrested-one-more-member-of-solver-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एसटीएफ ने एक और सॉल्वर को दबोचा, जारी है अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एसटीएफ ने एक और सॉल्वर को दबोचा, जारी है अभियान
Sat, 22 Dec 2018 02:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
विनय मित्तल की गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर की एसटीएफ यूनिट ने फिर से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। वह सॉल्वर ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। यह गिरफ्तारी शाहपुर क्षेत्र के विमल मोंटेसरी स्कूल धर्मपुर में हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक प्रतियोगी परीक्षा में यूपी एसटीएफ ने पूरे प्रदेश में छापेमारी कर तीन सॉल्वर गिरफ्तार किए थे। इनमें से दो की गिरफ्तारी लखनऊ से जबकि एक की गोरखपुर से हुई थी।
विज्ञापन
लखनऊ के कृष्णा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज जानकीपुरम्, से सॉल्वर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वह बिहार के आरा का रहने वाला था। मनीष कुमार अभ्यर्थी राजू पटेल निवासी सांगीपुर, प्रतापगढ़ की जगह परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
एक अन्य सॉल्वर सत्येंद्र कुमार जो कि जहानाबाद, बिहार का रहने वाला था, को महानगर इंटर कॉलेज, कृष्णानगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। सत्येंद्र अभ्यर्थी कुलदीप यादव निवासी जमालपुरी सुजाली की जगह परीक्षा दे रहा था। एक और सॉल्वर गोरखपुर से था।