{"_id":"5de4179b8ebc3e54fa4b6908","slug":"gorakhpur-railway-gorakhpur-city-news-gkp331542065","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो सेल्फी प्वाइंट
Mon, 02 Dec 2019 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
station
- फोटो : Social Media
रेलवे स्टेशनों को सजाने और संवारने में जुटी रेलवे अब यात्रियों को सेल्फी प्वाइंट भी मुहैया कराएगी। मकसद है कि ट्रेनों के देर से आने पर यात्रियों को समय बिताने में बोरियत न हो। इसी क्रम में गोरखपुर जंक्शन पर दो सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। पहला सेल्फी प्वाइंट सौ फीट झंडे के पास और दूसरा कैब-वे पर बनेगा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर को इस समय आकर्षक लुक दिया जा रहा है। हर गेट पर आने जाने के लिए अलग रास्ता बनाया जा रहा है। सेल्फी लेने के लिए दो प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्राइवेट फर्म से रेलवे ने करार किया है। प्वाइंट को खूबसूरत तरीके से सजाया जाएगा। आकर्षक एलईडी लाइटें लगेंगी। सौ फीट झंडे के पास पुराना डीजल इंजन भी रखा गया है। यहीं एक चबूतरा बनाकर सेल्फी प्वाइंट बनेगा। कैब-वे पर वेटिंग हाल के पास जगह चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
जनरल वेटिंग हाल में बढ़ेंगी सुविधाएं
रेलवे स्टेशन के जनरल वेटिंग हाल में यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। स्टील बेंच के साथ ही एलईडी टीवी लगाए जाएंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय भी बनेगा। प्राइवेट कंपनी वेटिंग हाल को खूबसूरत लुक देने के साथ ही दूसरे कंपनियों से शुल्क लेकर प्रचार प्रसार भी करेगी। आय का कुछ हिस्सा वह रेलवे को लाइसेंस शुल्क के रूप में देगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन को बेहतर लुक देने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में दो सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा जनरल वेटिंग हाल को भी बेहतर लुक दिया जाएगा। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर