फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

भाजपा पार्षद ने किया नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जा, होगा मुकदमा

Fri, 25 Oct 2019 01:54 AM IST
News Desk, Gorakhpur Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
महेवा वार्ड के भाजपा पार्षद रामभुआल कुशवाहा ने नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा कर रखा है। उपसभापति की शिकायत पर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पैमाइश की। कुल 95 डिस्मिल जमीन पर अवैध कब्जा मिला है। इसके साथ ही यहां अवैध निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन


पैमाइश के बाद नगर निगम ने सीमांकन करते हुए खंभे लगवा दिए हैं। नगर निगम प्रशासन जल्द ही अवैध निर्माण गिरवा देगा। साथ ही अवैध कब्जा और निर्माण कराने के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।महेवा वार्ड में कान्हा उपवन का निर्माण कराया गया है। इसके पीछे नगर निगम की भी काफी जमीन है। इसमें आराजी संख्या 248 और आराजी संख्या 249 पर कुल 96 डिस्मिल जमीन पर महेवा के पार्षद रामभुआल कुशवाहा ने कब्जा कर रखा है। उपसभापति बृजेश सिंह ने इस संबंध में नगर आयुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया था कि इस जमीन पर कब्जे के अलावा वहां तक पहुंचने के लिए अवैध ढंग से 14 फीट सड़क भी बनाई गई। इस शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सतीश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर गुप्ता, अवध किशोर श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इस जमीन पर 25 साल से मेरा कब्जा है। मामला कोर्ट में भी है। इसके बावजूद नगर निगम कार्रवाई करने पर उतारू है। यह पूरी तरह से गलत है। कान्हा उपवन में हो रही गड़बड़ी को सामने लाने पर नगर निगम प्रशासन की ओर से द्वेषपूर्ण ढंग से कार्रवाई की जा रही है।
रामभुआल कुशवाहा, महेवा, पार्षद

- महेवा वार्ड में कान्हा उपवन के पीछे नगर निगम की काफी जमीन पर अवैध कब्जा मिला। पैमाइश कराकर सीमांकन करा दिया गया है। जल्द ही यहां कराया गया अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया जाएगा। साथ ही अवैध कब्जा और निर्माण कराने वाले के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

करीब साढ़े छह करोड़ की है यह जमीन
बाजार मूल्य के हिसाब से देखा जाए तो कान्हा उपवन के पीछे की जमीन की कीमत 6.5 करोड़ रुपये के आसपास है। इस इलाके में जमीन की कीमत 1500 से 1800 रुपये प्रति वर्ग फीट है।

राप्ती नगर में भी हटाया गया अवैध कब्जा
राप्ती नगर में भी नगर निगम ने एक एकड़ से ज्यादा जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाया। कुल 113 डिस्मिल जमीन पर अवैध कब्जा था। बृहस्पतिवार को भी नगर निगम की ओर से इस कब्जे को हटाने के साथ सीमांकन करते हुए खंभा लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed