{"_id":"5d6445848ebc3e01451bffff","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-city-news-gkp3190943193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतुकी मोहब्बत में ‘अनाथ’ हो गए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतुकी मोहब्बत में ‘अनाथ’ हो गए बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतुकी मोहब्बत में ‘अनाथ’ हो गए बच्चे
गोला (गोरखपुर)। गोला इलाके में बेतुकी मोहब्बत में दो बच्चे‘अनाथ’ हो गए। अनाथ इस मायने में कि ऊपरवाले ने असमय पिता को उठा लिया। प्रेम दीवानी मां उन्हें छोड़कर एक शादी-शुदा मर्द के साथ चली गई। दोनों के इस बहके कदम से दो बच्चों के अलावा एक महिला, पति और बच्चे पिता के साए से महरूम हो गए। सोमवार को यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस कुछ फैसला कर पाती, इससे पहले पति की जिद के आगे बेबस, पति को प्रेमिका के हवाले करके थाने से चली गई।
जानकारी के मुताबिक गोला बाजार इलाके के एक गांव में रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो गई। उसके 11 और पांच साल के दो बच्चे भी है। लेकिन बच्चों का पालन करने की जगह उसने प्यार को तवज्जो दी। जिससे प्यार किया उसके भी ढाई और पांच साल के दो बच्चे हैं। इस रिश्ते की वजह से दोनों ही परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गए। समाज के संभ्रात लोगों ने समझाने की कोशिश की तो दोनों थाने पहुंच गए। थाने पर दोनों ही पक्ष के लोग आए, लेकिन ना तो महिला मानने को तैयार थी और ना ही युवक। फिर युवक की पत्नी आगे आई और खुद ही पति से रिश्ता तोड़कर बोल दिया कि प्रेमिका के साथ चले जाओ।
मां ने मासूमों को छोड़ा तो सौतेले भाई ने उठाई जिम्मेदारी
विधवा महिला (प्रेमिका) के पति ने दो शादी की थी। पहली शादी से हुआ बेटा 23 साल का है। सौतेली मां का व्यवहार देखकर उसने उसने दोनों भाइयों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। मां के बर्ताव से अचंभित थाने में मौजूद दोनों बच्चे सौतेले भाई के साथ घर लौटे।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ रहो पर संपत्ति बच्चों की
गांववालों ने थाने पर कहा कि यदि महिला को प्रेमी के साथ रहना है तो संपत्ति बच्चों के नाम होनी चाहिए। जिससे उनका भी जीवन यापन हो सके। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। दोनों पक्षों को फिर थाने पर बुलाया गया है।