फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur goshala

महराजगंज : मधवलिया गो-सदन से पशु चोरी के मामले में दी गई तहरीर

Sat, 19 Oct 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur goshala
महराजगंज : मधवलिया गो-सदन से पशु चोरी के मामले में दी गई तहरीर
विज्ञापन

गोरखपुर/महराजगंज। महराजगंज के मधवलिया गो-सदन मामले में शुक्रवार देर रात पशुपालन विभाग की ओर से ठूठीबारी कोतवाली में तहरीर दी गई। विभाग ने अज्ञात पर पशु चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
मामले की जांच करने वाली समिति के अध्यक्ष व गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी ने शासन के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) महराजगंज को पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक देर रात या शनिवार को मुकदमा दर्ज भी हो सकता है। गो-संरक्षण में लापरवाही बरतने वाले महाराजगंज के पूर्व डीएम अमरनाथ उपाध्याय, गो सदन के नामित सदस्य एवं तत्कालीन उप जिलाधिकारी निचलौल देवेंद्र कुमार एवं वर्तमान उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, महाराजगंज डॉ राजीव उपाध्याय और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, निचलौल डॉ वीके मौर्य को निलंबित किया जा चुका है। बाद में बीडीओ निचलौल रविंद्र वीर यादव भी निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया था कि सरकारी फाइलों में गो-सदन में कुल 2500 गोवंश होने की संख्या दर्ज थी। जबकि मौके पर सिर्फ 954 गोवंश मिले। इसके अलावा गो-सदन की 500 एकड़ भूमि में से अधिकारियों द्वारा गैरकानूनी तरीके से 328 एकड़ भूमि को कृषकों, फ र्म एवं अन्य व्यक्तियों को दिए जाने का प्रकरण भी सामने आया। साथ ही गोवंश तस्करी की बात भी सामने आई थी इसपर कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। हालांकि देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस संबंध में कोतवाल छोटेलाल ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर दी गई है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन के निर्देश पर महराजगंज के सीवीओ को गो-सदन मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा गया है। शुक्रवार को पशुपालन विभाग के अधिकारी और डीएम के बीच इसे लेकर चर्चा भी हुई। जल्द ही मुकदमा दर्ज होने की उम्मीद है। - अजय कांत सैनी, जांच अधिकारी व अपर आयुक्त प्रशासन, गोरखपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed