फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur

पीएम श्रमयोगी मानधन योजना में जिले को चौथा स्थान

Wed, 25 Sep 2019 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur
पीएम श्रमयोगी मानधन योजना में जिले को चौथा स्थान
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन के मामले में पूरे प्रदेश में गोखपुर को चौथा स्थान मिला है। टॉप टेन में गोरखपुर मंडल के सभी जिले शामिल हैं। कुशीनगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, जहां 19555 श्रमिकों ने योजना का लाभ लिया है। गोरखपुर जिले में 14741 श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। महराजगंज को पांचवां और देवरिया कोे नौवां स्थान मिला है। बस्ती मंडल केे एक भी जिले टॉप टेन में शामिल नही हो सके।
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत मजदूरों, लघु किसानों, बेसहारा, रिक्शा चालकों, धोबी, कूड़ा बीनने आदि कार्य करने वाले श्रमिकों को तीन हजार रुपये पेंशन के तौर पर दिया जाना है। इसके लिए 18 से 40 वर्ष की उम्र के श्रमिकों को सहज जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। 60 वर्ष होने के बाद तीन हजार रुपये हर माह पेंशन मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार देगी बराबर का अंशदान
18 से 40 साल की उम्र के श्रमिकों को हर महीने 55 से 200 रुपये जमा करने होंगे। 18 की उम्र वालों को 55 तो 40 की उम्र वाले श्रमिकों को 200 रुपये देने होंगे। श्रमिकों की ओर से हर महीने जमा की गई रकम के बराबर ही केंद्र सरकार अंशदान के रुप में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed