{"_id":"5d8c75878ebc3e015e1b66e0","slug":"gorakhpur-custom-department-caught-smuggled-indonesian-betel-nut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कस्टम विभाग ने बरामद की 85 लाख रूपये की विदेशी सुपारी, इंडोनेशिया से की गई थी तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कस्टम विभाग ने बरामद की 85 लाख रूपये की विदेशी सुपारी, इंडोनेशिया से की गई थी तस्करी
Thu, 26 Sep 2019 01:53 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
सुपारी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विदेशी सुपारी के तस्करी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार रात गोरखपुर के तेनुआ टोल प्लाजा से हरियाणा के नंबर की ट्रक से 85 लाख के कीमत की इंडोनेशियाई सुपारी बरामद की गई है। गोरखपुर कस्टम विभाग ने बताया गया कि यह सुपारी गुवाहाटी से नई दिल्ली भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
कस्टम उपायुक्त ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बरामद की गई विदेशी सुपारी को ट्रक समेत सीज कर लिया गया है। यह सुपारी भारतीय सुपारी की अपेक्षा सस्ती होती है, इसलिए इसे तस्करी कर भारत में लाया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुपारी की तस्करी से सालाना करोड़ों रुपये की चपत होती है। उपायुक्त के निर्देशन में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 12 करोड़ से ज्यादा के मूल्य की विदेशी सुपारी जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन