{"_id":"5d83c2428ebc3e93d10090b4","slug":"gorakhpur-crime-gorakhpur-news-gkp3222795197","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
बेलीपार इलाके में हत्या के आरोप में पकड़ी गई पत्नी व भाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर की थी पति की हत्या
बेलीपार (गोरखपुर)। नौसड़ के दवैया टोला में 16 सितंबर को पन्नेलाल की हत्या पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की थी। दरअसल देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर पन्नेलाल ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर दोनों ने पन्नेलाल को मौत के घाट उतार दिया। बकौल पत्नी उसने ही सिर पर कुल्हाड़ी से पहला प्रहार किया था। पुलिस ने हत्यारोपी रामआशीष और पन्नेलाल की पत्नी दुर्गा देवी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। भाई की निशानदेही पर पुलिस ने बगीचे से खोदकर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
सीओ बांसगांव नीतेश सिंह के अनुसार जिला अस्पताल में पत्नी दुर्गा ने आरोप लगाया था कि छोटे भाई रामअशीष ने हथौड़े से सिर पर मारकर हत्या की है। पुलिस पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बाघागाड़ा से पुलिस ने भाई रामआशीष को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि भाई की हत्या में वह शामिल जरूर था, मगर साजिश भाभी दुर्गा ने बनाई थी। रविवार को बड़े भाई ने भाभी और मुझे आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने भाभी की पिटाई कर दी थी, जबकि मैं फरार हो गया था। ऐसे में हम दोनों ने मिलकर पन्नेलाल की हत्या की साजिश रची। सोमवार को सोने के दौरान दुर्गा ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और फिर रामआशीष ने दो बार वार किया। इसी दौरान बच्चा कमरे में आ गया। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग जुट गए। मेरे हाथ में कुल्हाड़ी होने से सभी ने मुझे आरोपी मान लिया, लेकिन मैं फरार हो गया। पूछताछ में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी दुर्गा को भी नौसड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इनसेट
पत्नी ने गुमराह करने को हथौड़े का जिक्र किया था
हत्या के इस केस में वादी रही दुर्गा देवी अब हत्यारोपी बन चुकी है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने हत्या में कुल्हाड़ी की जगह हथौड़े के इस्तेमाल का जिक्र किया था ताकि पुलिस आला कत्ल बरामद न कर सके और फिर कोर्ट में प्रेमी देवर को बचाने में आसानी हो। अब पुलिस इस मामले में वादी होगी। वह इस तथ्य को केस डायरी में शामिल कर कोर्ट में चार्जशीट फाइल करेगी।