{"_id":"5db8a41e8ebc3e017768d012","slug":"gorakhpur-cm-gorakhpur-city-news-gkp3272638106","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! रिश्तेदार ने बेच दी बेटी, पुलिस भी दे रही धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! रिश्तेदार ने बेच दी बेटी, पुलिस भी दे रही धमकी
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में जनता की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
साहब! रिश्तेदार ने बेच दी बेटी, पुलिस भी दे रही धमकी
गोरखपुर। साहब! रिश्तेदार ने बेच दी बेटी, पुलिस भी दे रही धमकी, अब आप ही कुछ करिए...भर्राई ये आवाज सुनकर सभी अवाक रह गए। वाक्या गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम का है। देवरिया से आए फरियादी की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विचलित हो गए। उन्होंने तत्काल दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिया।
हमेशा की तरह ही इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार को फरियादियों की पीड़ा सुनी। सुबह ही हिंदू सेवाश्रम में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के विभिन्न जिलों से फरियादी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री फरियादियों को सुनते हुए देवरिया के एक गांव के शख्स के पास पहुंचे। मुख्यमंत्री के हाथ में प्रार्थनापत्र पकड़ाते वह फफक पड़े।
कहा, जुलाई 2019 से उनकी बेटी लापता है। रिश्तेदार ने ही उसका अपहरण किया है। मगर उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। मदनपुर थाने की पुलिस ने भी तहरीर में अपहरण के बजाए बेटी के भाग जाने की बात लिखवाई। यही नहीं जब भी वे कुछ पूछने थाने पर जाते हैं तो पुलिस वाले गंदी-गंदी गालियां देते हैं। फर्जी मुकदमे में जेल भेज देने की धमकी देते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें ढाढ़स बंधाने के साथ ही अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कराकर बेटी को जल्द बरामद कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, सीएम कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह समेत कई प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अफसर मौजूद रहे।
कैंप कार्यालय पर शिकायत की तो भतीजे को भी मार दी गोली
आजमगढ़ जिले के गांव बडौरा खुर्द निवासी उदयभान ने बताया कि जमीन की रंजिश में उन पर तीन सितंबर, 2019 को कातिलाना हमला हुआ। सीएम कैंप कार्यालय में शिकायत की तो दबंगों ने भतीजे को भी गोली मार दी। जमीन पर एसडीएम सदर के अलावा न्यायालय आजमगढ़ से भी स्थगन आदेश मिला है। बावजूद स्थानीय पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बजाए विवादित जमीन पर निर्माण भी करा दिया। 307 लगने के बाद भी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी, एम्स में नौकरी दिला दीजिए
नगर निगम क्षेत्र के अंधियारी बाग की अंशिका शर्मा ने गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पति गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे सैलून चलाते हैं। इससे परिवार को भरण-पोषण नहीं हो पाता। तीन वर्ष का बेटा है। अंशिका ने कहा कि वह इंटरमीडिएट तक पढ़ी है, उसे एम्स या कहीं पर नौकरी दिला दीजिए। इसी तरह पार्क रोड निवासी जमाल अहमद मुुख्यमंत्री से गैराज चलाने के लिए कोई जगह दिलाने की मांग की।
सीएम ने गायों को खिलाया चना-गुड़
मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह पूजा-पाठ के बाद सीधे गौशाला पहुंचे और सभी गायों को दुलारने के साथ ही उन्हें चना और गुड़ भी खिलाया। उन्होंने मंदिर का निरीक्षण भी किया।