फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur city colonies Many houses are built under hightension wire

गोरखपुर: हाईटेंशन लाइन के नीचे बस गईं कालोनियां, जानबूझकर जान जोखिम में डालने की कोशिश

Fri, 13 Dec 2019 04:14 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 13 Dec 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur city colonies Many houses are built under hightension wire
हाईटेंशन लाइन के नीचे बस गईं कालोनियां - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर शहर में हाईटेंशन लाइन के नीचे कई कालोनियों में आवास बना दिए गए। जानबूझकर जान जोखिम में डालने की यह कोशिश कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। बिजली विभाग ने ऐसे आवासों की तरफ कभी ध्यान ही नहीं दिया। यही नहीं निर्माणाधीन आवासों को भी रोकने की कोशिश नहीं की गई, जबकि हाईटेंशन तार की जद में आने से लगातार मौतें हो रही हैं। बृहस्पतिवार को शहर के सिंघाडियां में हुआ हादसा इसका ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन


शहर के शक्तिनगर, शिवाजी नगर, महुईसुघरपुर, गोपलापुर, तारामंडल, सिंघड़िया, विकासनगर आदि मोहल्लों में बहुत सारे मकान हाईटेंशन तार के नीचे ही बने हैं। हद तो यह है कि बिजली विभाग के पास कोई ऐसा आंकड़ा भी नहीं है कि हाईटेंशन तार कितने कालोनियों से गुजरी हैं और इसकी जद में कितने आवास हैं। यही नहीं, हाईटेंशन लाइन की देखरेख करने वाले अधिकारियों ने भी कभी रिपोर्ट नहीं दी। सुरक्षा मानकों की जांच नहीं की गई और न ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया।  
विज्ञापन


लाइन शिफ्ट करने पर खर्च का बहाना
जिन कॉलोनियों में हाईटेंशन लाइन गई है, वहां लाइन शिफ्ट करने की पर्याप्त जगह है। वहां के लोगों ने शिफ्टिंग की मांग भी की है। लेकिन जब भी अधिकारियों के पास पत्र आता है वे खर्च का हवाला देकर टाल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन तार गुजरने के मानक

सड़क से 5.8 मीटर ऊंचे हों।
घर की छत से 3.7 मीटर ऊपर होना जरूरी।
सड़क से गुजर रहे तार पर गार्डिंग हो।
रेलवे लाइन के पास हाईटेंशन लाइन नहीं खिंची जाएगी।
सार्वजनिक स्थान से दूर हो।
आबादी वाले क्षेत्र में इंसुलेटेड हाईटेंशन तार का प्रयोग हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed