{"_id":"5dab73bf8ebc3e01656ea18d","slug":"gorakhnath-mandir-gorakhpur-city-news-gkp326194999","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लापरवाही पर गोशाला प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लापरवाही पर गोशाला प्रभारी निलंबित
Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
गोशाला
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा जांचने पहुंचे एसएसपी को पीएसी जवान अपने काम के प्रति लापरवाह मिले। एसएसपी ने पीएसी कमांडेट को कार्रवाई की संस्तुति संबंधी पत्र भेजा था। देर शाम कमांडेंट ने गोशाला ड्यूटी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
दीपावली और अयोध्या मामले में आने वाले कोर्ट के फैसले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अफसरों ने मातहतों को ड्यूटी पर सतर्कता बरतने का आदेश दिया है।
चिलुआताल थाने से समाधान दिवस से लौट रहे एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता शनिवार दोपहर करीब दो बजे गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा जांचने खुद पहुंच गए। इस दौरान अकेले ही टहलते हुए मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेने लगे।
विज्ञापन
गोशाला पहुंचे तो सुरक्षा में लगे पीएसी जवान परिसर के अंदर आराम करते मिले। गेट पर बाहरी लोगों की भीड़ थी। एसएसपी ने मंदिर सुरक्षा प्रभारी से नाराजगी जाहिर की और गोशाला ड्यूटी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी।