{"_id":"5d8a745b8ebc3e01711f7253","slug":"gorakhnath-mandir-gorakhpur-city-news-gkp3229717171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयदशमी पर निकलेगी गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयदशमी पर निकलेगी गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में नवरात्रि की शुरुआत 29 सिंतबर को कलश स्थापना के साथ होगी। वहीं, विजयदशमी का पर्व आठ अक्तूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा शाम चार बजे गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी, जो अंधियारीबाग स्थित मानसरोवर मंदिर, रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त होगी। यहां पर सीएम योगी श्रीराम का राजतिलक करेंगे ।
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने विजयदशमी के कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि 29 सितंबर को शाम पांच बजे कलश स्थापना, पांच अक्तूबर को महानिशा पूजा एवं हवन, सात अक्तूबर को महानवमी व्रत तथा दोपहर 12 बजे कुमारी कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन होगा। विजयादशमी के दिन गोरखनाथ मंदिर में प्रात: 9 बजकर 25 मिनट से श्रीनाथजी का विशिष्ट पूजन गोरक्षपीठाधीश्वर करेंगे। तिलकोत्सव का कार्यक्रम दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चलेगा तथा शाम चार बजे से मुख्यमंत्री योगी के सानिध्य में शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा मानसरोवर शिव मंदिर पर गोरक्षपीठाधीश्वर रूद्राभिषेक तथा अन्य देवविग्रहों के पूजन करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा रामलीला मैदान तक जाएगी जहां भगवान श्रीराम का राजतिलक का कार्यक्रम होगा। गोरक्षपीठाधीश्वर वहां मौजूद जनसमुदाय को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा पुराना गोरखपुर होते हुए वापस गोरखनाथ मंदिर आएगी। शाम सात बजे मंदिर में सहभोज का आयोजन होगा। प्रधान पुजारी ने बताया कि शारदीय नवरात्र में शक्ति संग्रह के लिए जगद्धात्री नवदुर्गा के विविध नवस्वरूपों की पूजा-अर्चना एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन सुबह और शाम चार से छह बजे के बीच नवमी तक होगा।
::::: कार्यक्रम
29 सितंबर कलश स्पापना
पांच अक्तूबर महानिशा पूजा एवं हवन
सात अक्तूबर महानवमी व्रत, कन्या पूजन एवं कन्या भोज
आठ अक्तूबर विजयदशमी पर श्रीनाथजी विशेष पूजन, तिलकोत्सव एवं शोभायात्रा