{"_id":"5d8a72468ebc3e016f0b2658","slug":"gorakhdham-train-gorakhpur-city-news-gkp3229709168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती स्टेशन पर दो हिस्से में बंटी गोरखधाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती स्टेशन पर दो हिस्से में बंटी गोरखधाम एक्सप्रेस
विज्ञापन

गोरखपुर। हिसार से गोरखपुर आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन पर दो हिस्से में बंट गई। इंजन और उसके पीछे बीपीओ वैगन (पार्सल ढोने वाला कोच) दूसरे कोचों से अलग होकर आगे बढ़ गए। हालांकि ट्रेन की गति धीमी होने के चलते इंजन ज्यादा आगे नहीं बढ़ा और लोको पायलट की सतर्कता से बड़ी हादसा टल गया। उसने तत्काल ब्रेक लगाकर इंजन रोक लिया। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू करा दी है।
घटना सोमवार सुबह आठ बजे की है। गोरखधाम एक्सप्रेस बस्ती से गोरखपुर के लिए चली थी, तभी इंजन के पीछे लगा बीपीओ और जनरल कोच के बीच की कपलिंग खुल गई। इंजन और बीपीओ आगे बढ़ गया और अन्य कोच पीछे रह गए। इंजन को बिना कोच के बढ़ते देख रेलकर्मियों की सांसें अटक गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे स्टॉफ ने कपलिंग को जोड़ा और ट्रेन को रवाना किया।
-
कोट
घटना की जांच के लिए सुपरवाइजर स्तर पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर