फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gkp railway update facillity in retiring room

रेलवे के रिटायरिंग रूम में आधुनिक होटल जैसी सुविधाएं

Mon, 11 Nov 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
gkp railway update facillity in retiring room
गोरखपुर जंक्‍शन पर आधुनिक सुविधओं युक्‍त रिटायरिंग रूम में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
रेलवे के रिटायरिंग रूम में आधुनिक होटल जैसी सुविधाएं
विज्ञापन

गोरखपुर। यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम में आधुनिक होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यात्रियों को रिटायरिंग रूम में ताजा नाश्ता, भोजन सहित संबंधित अन्य सुविधाएं बिना बाहर निकले ही मिल सकेंगी। ट्रेंड परिचारक यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल रिटायरिंग रूम के तीन आधुनिक कमरे और दो डॉरमेट्री का इसके लिए तैयार किया गया है। इनकी बुकिंग ऑनलाइन और स्टेशन पर ऑफलाइन, दोनों ही तरीकों से की जा सकती है।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री रिटायरिंग रूम में ही ट्रेनों के आवागमन की भी जानकारी हासिल करते रहेंगे। इसमें टीवी, पत्रिका, पर्यटन गाइड आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचारक भी एक घंटी पर मौजूद रहेंगे। महिला यात्रियों के लिए भी एक डॉरमेट्री सुरक्षित कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही कुछ अन्य कमरे और डारमेट्री में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
यह रखा गया है कमरों का किराया
महाराजा सुइट डीलक्स सुइट
समय किराया (रुपये में)
48 घंटे 3600 3000
36 घंटे 3000 2500
24 घंटे 2100 1500
12 घंटे 1500 1200
नौ घंटे 1300 900
छह घंटे 900 700
तीन घंटे 700 500
डारमेट्री का किराया
48 घंटे के लिए 990 रुपये, 36 घंटे के लिए 800 रुपये, 24 घंटे के लिए 600 रुपये, 12 घंटे के लिए 450 रुपये, नौ घंटे के लिए 350, छह घंटे के लिए 250 और तीन घंटे के लिए 150 रुपये।

नाश्ता और भोजन भी मिलेगा
यात्रियों को कमरे में ही नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन मिलेगा। चाय दस रुपये, कॉफी 20 रुपये में मिलेगी। नाश्ते में इडली और उपमा 40 रुपये में, पोहा 35 रुपये में मिलेगा। वेज सेंडविच भी 45 रुपये में मिल जाएगा। फिलहाल प्रथम चरण में अभी दो तरह की थाली परोसी जाएगी। वेज थाली 105 और एग थाली 120 रुपये में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed