{"_id":"5dcf0da78ebc3e54af1ec6a4","slug":"gkp-airport-parking-gorakhpur-city-news-gkp329419850","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डे पर शुरू हुई पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डे पर शुरू हुई पार्किंग सुविधा
विज्ञापन
हवाई अड्डे पर शुरू हुई पार्किंग सुविधा
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़ने और रिसीव करने वालों को अब वाहन खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। शुक्रवार को एयरपोर्ट और इलेक्ट्रिक लोको शेड की संयुक्त वाहन पार्किंग शुरू हो गई।
एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी, गोरखपुर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर राजन कुमार की मौजूदगी में संयुक्त पार्किंग का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल, जंक्शन के सीसीआई डीके श्रीवास्तव और पीडब्ल्यूआई टीपी मल्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अब एयरपोर्ट आने वाले वाहन इन दोनों जगहों पर पार्क किए जा सकेंगे। वाहनों का किराया प्रथम दो-दो घंटे के स्लॉट के लिए निर्धारित किया गया है। दो पहिया वाहन से प्रत्येक दो घंटे के 20 रुपये, तिपहिया वाहन के लिए प्रत्येक दो घंटे के 35 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए प्रत्येक दो घंटे के लिए 50 रुपये चुकाने होंगे।