फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girls beaten pushful in Deoria, Gorakhpur, UP

यूपी: कस रहे थे फब्तियां, युवतियों ने दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा

Mon, 05 Aug 2019 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
girls beaten pushful in Deoria, Gorakhpur, UP
युवतियों से मनचलों ने की छेड़खानी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

युवतियों पर फब्तियां कसना दो मनचलों को महंगा पड़ गया। युवतियों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा। उनके तेवर देखकर मनचलों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। दोनों के खिलाफ पुलिस पहले भी छेड़खानी पर कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन


नगर के एक वार्ड की दो युवतियां रविवार की शाम रामजानकी मार्ग पर रमावती धर्मनाथ कॉलेज के सामने टहल रही थीं। तभी वहां दो युवक पहुंच गए। उन्होंने युवतियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। इसे नजरंदाज कर जब युवतियां जाने लगीं तो युवक पीछा करने लगे। जैसे ही युवतियां भीड़भाड़ वाली जगह पहुंचीं वहां एक घर के सामने खड़ी महिला से उन्होंने डंडा मांगा और फिर मनचलों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में आसपास के लोग भी युवकों की पिटाई करने लगे। एक युवती ने इसकी सूचना यूपी-100 पुलिस को दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक भाग निकले। चौकी के दारोगा अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed