{"_id":"56fa8bad4f1c1b6321f00661","slug":"gida-ex-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा के पूर्व सीईओ के खिलाफ भेजी गई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा के पूर्व सीईओ के खिलाफ भेजी गई चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
सीइओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गीडा के पूर्व सीईओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी पर शिकंजा कसता चला जा रहा है। कमिश्नर के निर्देश पर उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। गीडा की जमीन के आवंटन मामले में अनियमितता पर उन्हें इस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।
गीडा में जमीन आवंटन में हुई गड़बड़ी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने पूर्व सीडीओ कुमार प्रशांत से जांच कराई थी। इसमें कई अनियमितताएं पकड़ में आईं। पाया गया कि कुछ लोगों का आवंटन बदलकर उन्हें दूसरे सेक्टर में पार्क की जमीन दे दी गई। मामला पकड़ में न आए, इसलिए पार्क में मौजूद पेड़ और उसकी दीवारों को तोड़वा दिया गया।
इसी तरह 25 भूखंड के आवंटन के लिए विज्ञापन निकाला गया मगर आवंटित कर दिए गए 83 भूखंड। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर ने गीडा के पूर्व सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसपर शासन ने चार्जशीट भेजने को कहा था। कमिश्नर ने चार्जशीट भेजने की पुष्टि की है।