फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA , Lohiya enclave issue

लोहिया एन्क्लेव : आवंटियों को आज से मिलेगी ब्याज की रकम

Tue, 20 Aug 2019 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
GDA , Lohiya enclave issue
लोहिया एन्क्लेव : आवंटियों को आज से मिलेगी ब्याज की रकम
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोहिया एन्क्लेव के आवंटियों को ब्याज की रकम वापस करनी शुरू कर दी है। सोमवार को 12 आवंटियों की फाइल स्वीकृति के बाद मुख्य वित्त अधिकारी के पास भेज दी गई। इन आवंटियों को मंगलवार को रकम मिल जाएगी। जीडीए सचिव राम सिंह गौतम का कहना है कि 10 दिन के भीतर सभी आवंटियों की रकम लौटा दी जाएगी।
बोर्ड की 30 जुलाई को हुई बैठक में योजना के 293 आवंटियों को ब्याज के 5.86 करोड़ रुपये लौटाने की मंजूरी मिलने के बाद रकम वापसी की राह खुली। आवंटियों को प्राधिकरण ढाई लाख से लेकर चार लाख रुपये तक लौटाएगा। इसका समायोजन आवंटियों से वसूली जाने वाली अतिरिक्त धनराशि से होगा। जिन आवंटियों ने अतिरिक्त धनराशि जमा कर दी है, प्राधिकरण उनके ब्याज की यह रकम उनके खाते में भेजेगा।
विज्ञापन

लोहिया एन्क्लेव के 492 फ्लैट में से 435 आवंटित किए जा चुके हैं। 2015 में जब परियोजना शुरू हुई थी तो इसकी कीमत 28.59 लाख रुपये थी। बाद में कुछ खाली बचे फ्लैट 33 और 38 लाख रुपये में भी बेचे गए। 57 फ्लैट अब भी बिके नहीं हैं। प्राधिकरण को अप्रैल 2017 में सभी आवंटियों को कब्जा देना था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
आवंटन के समय जीडीए ने फ्लैट की कीमत में निर्माण पूरा होने के लिए तय दो साल के ब्याज की रकम भी जोड़कर ले ली थी, जबकि कई आवंटियों ने फ्लैट की एकमुश्त रकम जमा की थी। ऐसे आवंटियों से ब्याज की रकम नहीं ली जानी चाहिए थी। इसकी जानकारी जब आवंटियों को हुई तो उन्होंने यह रकम मांगनी शुरू की। पहले तो जीडीए इससे मानने को तैयार नहीं था मगर जब मामला रेरा से लेकर सदन तक में उछला तो जीडीए को अपनी गलती माननी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed