{"_id":"5daf61548ebc3e013b286de1","slug":"gda-gorakhpur-city-news-gkp326584295","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडब्लूएस और एलआईजी आवासों के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडब्लूएस और एलआईजी आवासों के दाम बढ़े
विज्ञापन
ईडब्लूएस और एलआईजी आवासों के दाम बढ़े
गोरखपुर। ईडब्लूएस और एलआईजी के मकान अब मंहगे हो गए हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की तरफ से तारामंडल और गोरखनाथ क्षेत्र में जिन 44 ईडब्लूएस और एलआईजी आवासों के आवंटन के लिए 28 अक्तूबर से आवेदन मांगे गए हैं, वे आवास भी अब मंहगे दर से मिलेंगे। प्राधिकरण के मुताबिक ईडब्लूएस के मकान अब चार लाख की बजाए 4.50 लाख में जबकि एलआईजी के मकान छह लाख की जगह नौ लाख रुपये में मिलेगा। इस संबंध में जीडीए के मुख्य अभियंता संजय सिंह का कहना है कि कास्ट इंडेक्स को देखते हुए शासन ने गरीबों के आवास की निर्धारित दर को रिवाइज कर दिया है। ऐसे में अब प्राधिकरण द्वारा ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवास का आवंटन रिवाइज दर से किया जाएगा।
प्राइवेट बिल्डर की ओर से दो ग्रुप हाउसिंग योजना में बनाए गए एमआईजी और एचआईजी आवास के एवज में तारामंडल क्षेत्र में 20 और गोरखनाथ क्षेत्र में 24 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट बनाए गए हैं। इनके लिए 28 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ईडब्लूएस आवास 25 वर्ग मीटर में बने हैं, वहीं एलआईजी आवास 35 वर्ग मीटर में बने हुए हैं। ईडब्ल्यूएस के आवेदकों को आवेदन के समय 45 हजार रुपये तो एलआईजी के लिए 90 हजार रुपये जमा कर पंजीकरण कराना होगा।