फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gang rape gorakhpur

फोरलेन किनारे मिली घायल युवती, रेप की आशंका

Fri, 22 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
gang rape gorakhpur
रेप - फोटो : DEMO Pics
गोरखपुर। खोराबार में रामनगर कड़जहां के पास फोरलेन के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह घायल युवती मिली। टहलने निकली महिलाओं ने जब उसे देखा तो गांव ले आईं। युवती के शरीर पर चोट के निशान होने और कपड़े फटे होने के कारण उसके साथ रेप की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह खुद को बलिया की निवासी बता रही है। बुधवार को डॉक्टर को दिखाने चाचा-चाची के साथ गोरखपुर आई थी। स्टेशन पर साथ छूट गया। रात में टेंपो चालक घर पहुंचाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन



खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर कड़जहां गांव की महिलाएं बृहस्पतिवार की सुबह फोरलेन की तरफ टहलने निकली थीं। फोरलेन के नीचे गोरखपुर - देवरिया मार्ग पर सड़क किनारे खाई से आ रही कराहने की आवाज सुनकर जब महिलाएं करीब गईं तो वहां घायल युवती पर नजर पड़ी। शरीर पर चोट होने के निशान होने के साथ ही रक्तस्त्राव हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर युवती ने खुद को बलिया का निवासी बताते हुए चाचा के साथ रहने की जानकारी दी। उसने बताया कि गले की नस में गांठ पड़ गई है। बुधवार को चाचा-चाची के साथ वह डॉक्टर को दिखाने गोरखपुर आई थी। बस स्टेशन पर उनका साथ छूट गया। इस कारण देर रात तक वह भटकती रही। रेलवे स्टेशन के पास मिले टेंपो सवार दो युवक उसे चाचा-चाची के पास पहुंचाने की बात कहकर साथ लेकर फोरलेन पर पहुंचे यहां उनके साथ रेप किया। जानकारी होने पर पहुंची खोराबार पुलिस ने युवती को महिला थाने भेज दिया। वहां से उसे मेडिकल कराने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed