फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fund problem, ask to cm office

‘बजट की कमी आए तो सीएम दफ्तर में बताएं’

Mon, 19 Aug 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
fund problem, ask to cm office
गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
‘बजट की कमी आए तो सीएम दफ्तर में बताएं’
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देरशाम गोरखनाथ मंदिर में कानून व्यवस्था, निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि निर्माण कार्य समय से पूरे कराए जाएं। यदि बजट की कमी आती है तो सीएम दफ्तर को भी जानकारी दें। साथ ही शासन स्तर पर प्रयास करके बजट तत्काल स्वीकृत कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने एक-एक करके विभागीय अफसरों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारियों की भी समीक्षा की। गोरखपुर के साथ ही आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के अफसरों से मुख्यमंत्री ने पूछा कि एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम कब तक पूरा हो जाएगा। साथ ही कहा कि यह काम प्राथमिकता पर निपटाना है। गोरखपुर में खुलने वाले थानों की जानकारी ली। पूछा कि भूमि चिन्हित की गई या नहीं। चिन्हित हुई तो क्या शासन को प्रस्ताव भेजा गया। इसपर अफसरों ने सकारात्मक जवाब दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित किया। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। देरशाम समीक्षा के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed