फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four girls sunk in chorma nala, two died

चोरमा नाले में चार लड़कियां डूबीं, दो बहनों की मौत

Fri, 18 Oct 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
four girls sunk in chorma nala, two died
नाले में लापता प्रियंका।
चोरमा नाले में चार लड़कियां डूबीं, दो बहनों की मौत
विज्ञापन

पाली/घघसरा। सहजनवां इलाके के बिराड़ गांव के पास चोरमा नाले में चार लड़कियों में दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक लड़की लापता है। वहीं एक अन्य को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहजनवां इलाके के माट गांव के रहने वाले ओरी चौहान की बेटी नीलम (19) और सरोज (18), गांव के बेचू चौहान की बेटी पिंकी (15) तथा परदेशी की बेटी पार्वती (19) बगल के गांव बिराड़ के पास चोरमा नाले में गुरुवार को करीब तीन बजे सेरखी का साग निकालने गई थीं। सेरखी निकालते वक्त चारों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने सरोज, नीलम और पार्वती को बाहर निकाला। लेकिन तबतक सरोज और नीलम की मौत हो चुकी थी। वहीं पार्वती की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़कियों के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पिंकी की तलाश शुरू करा दी। देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कोर ब्रोका ने जिले से एसडीआरफ टीम को भी लापता बच्ची की तलाश के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed