{"_id":"5c1e4a90bdec2256f972b297","slug":"five-accused-arrested-in-khajni-triple-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड में 5 गिरफ्तार, मकान पर कब्जा के लिए खजनी इलाके में हुई थी खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड में 5 गिरफ्तार, मकान पर कब्जा के लिए खजनी इलाके में हुई थी खूनी संघर्ष
Sat, 22 Dec 2018 08:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 22 Dec 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी के पुरसापुर गांव के सहसपुर उर्फ कुंवरजोत टोले में तिहरे हत्याकांड में दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, गांव में दूसरे दिन भी एहतियातन तीन थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात रही।
विज्ञापन
गांव में दुर्गा सिंह (68) और मुंशी उर्फ राममनोहर यादव (45) के बीच एक मकान के लिए विवाद था। इसी विवाद में दुर्गा सिंह, उनकी पत्नी कमलावती की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। गुस्साए लोगों ने मुंशी की पिटाई कर दी थी। उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्गा सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह की तहरीर पर राममनोहर उर्फ मुंशी यादव, विकास यादव, विशाल यादव, राजू यादव, रेखा यादव, मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष मुंशी के बेटे विकास यादव की तहरीर पर दुर्गा सिंह, बबलू सिंह, गुड्डून सिंह, प्रिंस सिंह, दुर्गा सिंह की दो बहुएं, उनकी पत्नी के खिलाफ हत्या, बलवा सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्गा के बेटे प्रदीप और भतीजा प्रिंस, मुंशी के पुत्र विकास, भतीजे राजू उर्फ संतोष, मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतकों पर दर्ज हुआ है केस
पुलिस ने मृतकों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। दुर्गा, मुंशी और कमलावती को आरोपी बनाया गया है। हालांकि पुलिस का तर्क है कि केस तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान आरोप स्पष्ट हो जाएगा।