फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   first subcidy then connection of lpg cylinder will lock

पहले सब्सिडी फिर कनेक्शन होगा लॉक

Thu, 09 Jun 2016 01:54 AM IST
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
शिवम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 09 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
first subcidy then connection of lpg cylinder will lock
जिले के करीब डेढ़ लाख रसोई गैस उपभोक्ताओं की दुश्वारियां बढ़ने वाली हैं। आधार कार्ड नंबर न देने पर ऑयल कंपनियां ऐसे उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद करने जा रही हैं। हालांकि कंपनी के अफसर अभी इस पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। खबर यह भी है कि 30 जून को सब्सिडी बंद होने के तीन महीने बाद कनेक्शन भी लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में तीनों ऑयल कंपनियां के पास करीब छह लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से अब भी डेढ़ लाख उपभोक्ताओं ने अपना आधार नंबर नहीं दिया है। अब एजेंसी से रोजाना उन लोगों की सूची मांगी जा रही है, जो अपना आधार नंबर खाते से लिंक करा रहे हैं। ऑयल कंपनी के अफसर बताते हैं कि अभी स्पष्ट आदेश तो नहीं आया है, मगर 30 जून को आखिरी समय तय किया गया है। बीते दिनों डीएम की बैठक में ऑयल कंपनी के एक अफसर ने इसकी पूरी जानकारी भी दी थी। एजेंसियों को तो बीस जून ही आखिरी तारीख मानकर काम करने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


दो बार बढ़ चुकी है तारीख
जनवरी से ही आधार कार्ड को खाते से जोड़ने की कवायद चल रही है। पहले मार्च तक समय दिया गया था। मगर फिर कोई आदेश न आने पर समय बढ़ा दिया गया। इसके बाद फिर अप्रैल और अब 30 जून को आखिरी तारीख बताई जा रही है। सभी एजेंसी मालिकों को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि वह हॉकर के जरिए आधार नंबर मंगाएं। बावजूद इसके उपभोक्ताओं में इसे लेकर कोई तेजी नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकम की जांच को जरूरी है आधार
दस लाख से ऊपर सालाना आमदनी वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद करने का फैसला लिया जा चुका है। ऑयल कंपनियों की ओर से अपील की गई है कि उपभोक्ता खुद ही इनकम का ब्योरा दें। लेकिन कुछ ही लोगों ने इसके लिए पहल की है। यही वजह है कि आधार कार्ड पर जोर दिया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं के इनकम की जांच की जा सके।

नहीं चाहिए सब्सिडी तो कर दें दान
अपने कनेक्शन को बचाने के लिए उपभोक्ता अपनी सब्सिडी दान कर सकते हैं। यदि आधार कार्ड नंबर नहीं देना चाहते हैं और कनेक्शन बचाना चाहते हैं तो ऐसे लोग सब्सिडी दान कर कनेक्शन को बचा सकते हैं। एजेंसी की ओर से इसको लेकर भी पहल की जा रही है। 


आधार कार्ड नंबर देना अनिवार्य है। अभी भी करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं ने आधार नंबर नहीं दिए हैं। सब्सिडी बंद करने का अभी कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आने पर फैसला लिया जाएगा।
- चेतन पटवारी, एरिया मैैनेजर, इंडियन ऑयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed