{"_id":"5db89c628ebc3e93c95f390e","slug":"fire-in-craker-market-gorakhpur-city-news-gkp3272630120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरधरगंज पटाखा मंडी में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरधरगंज पटाखा मंडी में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
गिरधरगंज में आग के बाद मची अफरा तफरी।
गिरधरगंज पटाखा मंडी में आग से लाखों का नुकसान
गोरखपुर। दिवाली की रात गिरधरगंज परिषदीय स्कूल प्रांगण में लगा पटाखा बाजार आग में स्वाहा हो गया। एक दुकान पर राकेट गिरने से लगी आग की चपेट में एक-एक कर 18 दुकानें आ गईं और नकदी समेत 20 लाख रुपये के पटाखे धुआं बनकर उड़ गए। पास में खड़ी दो बाइकें भी आग से जल गईं। संयोग अच्छा था कि मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां मौजूद थी जिसे तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आसपास के रिहाइशी इलाके में अफरातफरी मची रही।
हादसा रविवार को रात दस बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक कुछ दुकानदारों के गल्ले में रखा रुपया भी जल गया। टेंट वाले के सामान भी जल गए। आग बढ़ जाने के भय से आसपास के घरों के लोग अपना सामान घरों में से निकालकर सुरक्षित करने लगें। कुछ लोग आग बुझाने में लगें रहे। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर प्रथमेश कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। सबसे पहले आग विशाल पटवा की दुकान में लगी और देखते-देखते पूरे पटाखा बाजार चपेट में आ गया। दुकानदारों ने बताया सुरक्षा के लिहाज से बालू, पानी, सिलिंडर आदि की व्यवस्था की गई थी। यहां तक की दमकल की गाड़ियां भी मौजूद थी। तुरंत ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई लेकिन सब कुछ राख हो गया। इस दौरान विशुनपुरवा के प्रिंस शाही और रविशंकर गुप्ता की पल्सर बाइक जल गई।
इन व्यापारियों का हुआ नुकसान
आग लगने से कूड़ाघाट निवासी विशाल पटवा, गिरधरगंज के अमरजीत शाह, इंजीनियरिंग कॉलेज निवासी अभय गुप्ता, जीआरडी के राकेश गिरी, विशुनपुरवा के कृष्ण प्रताप, हेमंत, गिरधरगंज के हरिद्वार गुप्त, दुर्गेश पटवा, रजत जयसवाल, विपीन गुप्ता, अभिमन्यु, पवन गुप्ता, रामचंदर, प्रेम गुप्ता, सचिन यादव, संजय यादव, महादेव झारखंडी मंदिर के कृष्ण मोहन गुप्ता, धीरज पांडेय, राकेश गिरी का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आफत में भी पटाखा लूटने की होड़
आग से जहां व्यापारी आफत में पडे़ थे और अग्निशमन वाले आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे वहीं कई लोग पटाखा लूटने में जुटे रहे। आग इतनी भयानक थी की एक किलोमीटर दूर स्थित विशुन पुरवा के घरों के छतों से लोग वीडियो बना रहे थे। दुकानदारों का आरोप है कि कई लोग रुपयों से भरा गल्ला ही लेकर फरार हो गए।
एक दुकान पर राकेट गिरने की वजह से हादसा हुआ। मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास तत्काल शुरू कर दिया था। लेकिन पटाखों में आग फैसले से काफी नुकसान हुआ। - बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी