{"_id":"5db3365a8ebc3e015b67c242","slug":"fire-break-out-in-firecracker-factory-in-bardpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, दो घायल, दोनों जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, दो घायल, दोनों जिला अस्पताल रेफर
Fri, 25 Oct 2019 11:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे के बाहर एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार की देर शाम आग लग गई। घटना में दो लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। आग लगने की जानकारी पर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ मोहाना मनोज कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक मामले की जांच में जुट गए है। घायलों का नाम गुड्डू (31) और इरफान (22) बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि 2002 से अकबर अली दुकान का लाइसेंस लेकर चलाता है। घायलों को बर्डपुर सीएससी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही सूचना पर सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह और मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र निगम भी पहुँच गए थे।