फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR in seven kotedaar

कालाबाजारी में नपे सात कोटेदार, एफआईआर दर्ज

Fri, 03 Jun 2016 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 03 Jun 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
FIR in seven kotedaar
खाद्य सुरक्षा
जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरने पर कालाबाजारी करने वाले कोटेदारों के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने कालाबाजारी के आरोप में सात कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


सप्ताह भर पहले जिलाधिकारी ने जिले के सभी कोटेदारों की बैठक बुलाई थी और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया था। साथ ही चेतावनी दी थी, अगर कोई कोटेदार राशन की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोटेदारों की हकीकत जानने के लिए पिछल दिनों आपूर्ति विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया और खाद्यान्न वितरण की जांच-पड़ताल की। इसके अलावा लाभार्थियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान पता चला कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मानक के अनुरूप कोटेदार राशन का वितरण नहीं कर रहे हैं। कुछ कोटेदार ग्राहकों को कम राशन दे रहे हैं और कई तो ऐसे हैं, जिन्होंने ग्राहकों को राशन ही नहीं दिया। फिर भी अपने रजिस्टर पर वितरण दर्शा दिया। इस पर विभाग ने कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के जिलाधिकारी से अनुमति मांगी, जिसके मिलने जिले के सात कोटेदारों के खिलाफ नजदीकी थाना क्षेत्रों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

राशन की कालाबाजारी करने वाले सरकारी सस्ते-गल्ले के इन दुकानदारों के खिलाफ पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया गया है। कौड़ीराम विकास खंड के राउतपार गांव के खूबलाल। सहजनवां विकास खंड के रामपुर गांव के प्रताप नारायण सिंह। कैम्पियरगंज विकास खंड के गांव सनगद के दिनेश अग्रहरी। सरदारनगर विकास खंड के ग्राम बिलारी के दिलीप कुमार। बेलघाट विकास खंड के ग्राम विधनापार गांव के राजेश सिंह। कौड़ीराम विकास खंड के गांव हरदिया के रामदौड़। पिपरौली विकास खंड के गांव जंगल एखलास कुंवर की फलवा देवी।


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की मॉनीटरिंग ऊपर स्तर से हो रही है। राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी कीमत बख्शा नहीं जाएगी। इस तरह का अभियान आगे भी चलता रहेगा।
- कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed