{"_id":"5dc85d928ebc3e5b145995e3","slug":"fir-in-lone-fraud-matter-gorakhpur-city-news-gkp32877297","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक के खिलाफ जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक के खिलाफ जालसाजी का केस
विज्ञापन
ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक पर जालसाजी का केस
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज कोतवाली के कोड़र नीलकंठ निवासी व यादव मोटर्स के मालिक भगवती यादव पर रविवार को जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के निर्देश पर की।
पुलिस को दी तहरीर में इलाके के डेरवा निवासी हेमंत तिवारी, संदीप तिवारी, मैभरा निवासी विकास सिंह, खोहिया पट्टी निवासी रामबहादुर और लखनौरी निवासी गुलाब ने आरोप लगाया है कि यादव मोटर्स की ओर से उनके नाम से फर्जी रूप से लोन कराकर ट्रैक्टर बेचा गया है। जबकि उन लोगों ने लोन व ट्रैक्टर खरीदने के लिए कोई इच्छा नहीं जताई थी।
पीड़ितों ने इसकी शिकायत 15 दिन पूर्व थाने पर की थी। थाने से कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित एसएसपी से मिले थे। एसएसपी ने सीओ गोला को जांच सौंपी थी। सीओ ने जांच पूरी कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी। उसके बाद शनिवार को एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। अब स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।