{"_id":"57f3d6224f1c1b8c32270599","slug":"filght-of-spicejet-for-delhi-and-kolkata-fron-gorakhpur-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-कोलकाता के लिए स्पाइस जेट ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-कोलकाता के लिए स्पाइस जेट ने भरी उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की उड़ान शुरू।
- फोटो : Rajesh Kumar
दिल्ली और कोलकाता के लिए मंगलवार से स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू हो गई। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कोलकाता से गोरखपुर पहुंची पहली फ्लाइट से इस नई सेवा का शुभारंभ किया। करीब दो दशक बाद कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू हुई है। अभी तक सिर्फ दिल्ली के लिए एयर इंडिया की ही विमान सेवा मौजूद थी।
इस मौके पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ने कहा कि हवाई चप्पल वाले यात्री को भी हवाई सेवा देना केंद्र सरकार का उद्देश्य है। स्पाइस जेट की शुरूआत इसी क्रम में है। स्पाइस की विमान सेवा शुरू होने से सिर्फ गोरखपुर ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों की जनता को लाभ मिलेगा। कहा कि किराया अधिक होने से आम आदमी को विमान सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सांसद आदित्यनाथ व कमलेश पासवान ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस सेवा के शुरू होने में दोनों का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही काठमांडू, पटना, गुवाहाटी के लिए भी स्पाइस जेट की सेवा शुरू की जाएगी। यही नहीं एयर एंबुलेंस के अलावा अन्य विमानन कंपनियों को भी भविष्य में यात्री सेवा के लिए उतारा जाएगा ताकि विमान कंपनियों के प्रतिस्पर्धा का सीधा लाभ जनता को मिले। इस मौके पर सांसद कमलेश पासवान, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, स्पाइस जेट के सीएमडी अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फ्लाइट बढ़ने से सहूलियत बढ़ी
दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट बढ़ जाने से जहां सहूलियत बढ़ गई है वहीं कोलकाता के लिए नई फ्लाइट ने वहां का सफर आसान कर दिया है।
- मोनल राज
किराये में मिलेगी राहत
दिल्ली के लिए सिर्फ एक फ्लाइट की सेवा होने से किराया काफी महंगा रहता था। अब एक और फ्लाइट की सेवा बढ़ जाने से किराया आम आदमी की भी पहुंच में होगा।
-रश्मि आनंद
कोलकाता का सफर आसान होगा
कोलकाता के लिए सीमित ट्रेनों के संचालन से सफर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
- धर्मेंद्र कुमार
विमान सेवा और बढ़नी चाहिए
दिल्ली और कोलकाता दोनों ही रूट पर यात्रा करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। ट्रेनें यह दबाव नहीं झेल पा रही हैं। ऐसे में दोनों ही जगहों के लिए विमान सेवा और बढ़नी चाहिए।
- अशोक विश्वकर्मा
आगमन- दोपहर 1:30 बजे
गोरखपुर से दिल्ली प्रस्थान- दोपहर 1:50 बजे
आगमन- दोपहर 3:45
दिल्ली से गोरखपुर प्रस्थान - दोपहर 12:25 बजे
आगमन- दोपहर 2:10 बजे
गोरखपुर से कोलकाता प्रस्थान- दोपहर 2:40 बजे
आगमन- शाम 4:15 बजे

आदित्यनाथ ने भेजा शुभकामना संदेश
नवरात्र पूजा की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके सांसद आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश भेजकर पीएम नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमोत्तर बिहार एवं नेपाल की तराई का एक बड़ा भू-भाग की करीब पांच करोड़ आबादी चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार एवं रोजगार के लिए गोरखपुर पर निर्भर करता है। इस नई विमान सेवा से न केवल इन क्षेत्रों का विकास आगे बढ़ेगा बल्कि सस्ती विमान सेवा से आमजन भी लाभान्वित होगा।झल्लाकर लौट गए सांसद शरद
कार्यक्रम के बीच से ही संतकबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी अचानक झल्लाकर बाहर निकल गए। बताया जा रहा रहा कि कार्यक्रम में उचित सम्मान न मिलने से वह खफा हो गए थे। ‘अमर उजाला’ से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते।फ्लाइट बढ़ने से सहूलियत बढ़ी
दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट बढ़ जाने से जहां सहूलियत बढ़ गई है वहीं कोलकाता के लिए नई फ्लाइट ने वहां का सफर आसान कर दिया है।
- मोनल राज
किराये में मिलेगी राहत
दिल्ली के लिए सिर्फ एक फ्लाइट की सेवा होने से किराया काफी महंगा रहता था। अब एक और फ्लाइट की सेवा बढ़ जाने से किराया आम आदमी की भी पहुंच में होगा।
-रश्मि आनंद
कोलकाता का सफर आसान होगा
कोलकाता के लिए सीमित ट्रेनों के संचालन से सफर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
- धर्मेंद्र कुमार
विमान सेवा और बढ़नी चाहिए
दिल्ली और कोलकाता दोनों ही रूट पर यात्रा करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। ट्रेनें यह दबाव नहीं झेल पा रही हैं। ऐसे में दोनों ही जगहों के लिए विमान सेवा और बढ़नी चाहिए।
- अशोक विश्वकर्मा
स्पाइस जेट की फ्लाइट का शेड्यूल
कोलकाता से गोरखपुर प्रस्थान- सुबह 11:45 बजेआगमन- दोपहर 1:30 बजे
गोरखपुर से दिल्ली प्रस्थान- दोपहर 1:50 बजे
आगमन- दोपहर 3:45
दिल्ली से गोरखपुर प्रस्थान - दोपहर 12:25 बजे
आगमन- दोपहर 2:10 बजे
गोरखपुर से कोलकाता प्रस्थान- दोपहर 2:40 बजे
आगमन- शाम 4:15 बजे