फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fertilizer industry start in 2021: Pradhan

फरवरी 2021 में चालू हो जाएगा खाद कारखाना

Thu, 19 Sep 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer industry start in 2021: Pradhan
फर्टिलाइजर स्थित हिन्दुस्तान उर्वरक एंव रसायन कारखाने के अधिकारियो के साथ बैठक करते मुख्यमंत्?
फरवरी 2021 में चालू हो जाएगा खाद कारखाना : धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण बाद संतुष्ट नजर आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री
66 प्रतिशत काम पूरा, दिसंबर 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा खाद कारखाना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गोरखपुर खाद कारखाना दिसंबर 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। फरवरी 2021 से कारखाने में व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। 7 हजार करोड़ की लागत से बन रहे इस कारखाना के शुरू होने से जहां किसानों को खाद की किल्लत नहीं होगी। बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खाद कारखाना का निरीक्षण करने के बाद बुधवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने टोयो कंपनी के इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब धर्मेंद्र प्रधान ने निर्माण कार्य की गति और कार्यकुशलता को लेकर खुशी जताई। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यक्तिगत निगरानी में तेजी से काम हो रहा है। केंद्र सरकार भी मानीटरिंग कर रही है। 26 साल से बंद पड़े इस कारखाने को शुरू कराने के लिए सांसद रहते योगी आदित्यनाथ ने काफी प्रयास किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल की जनता के दर्द को समझते हुए कारखाना को फिर से शुरू करने की परियोजना का शिलान्यास किया। जापान की टोयो इंजीनियरिंग कंपनी को काम सौंपा गया है। प्लांट का 66 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कंपनी तय समय से पहले काम पूरा करेगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और मुख्यमंत्री को खाद कारखाना स्थित सभागार में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंजीनियरों ने कार्य की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर एचयूआरएल के एमडी अरुण कुमार गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट वीके दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले से बड़ी क्षमता का बन रहा कारखाना : योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि खाद कारखाना गोरखपुर की पहचान थी। इसके बंद होने से किसानों और नौजवानों में निराशा थी। खाद कारखाने को 26 साल बाद शुरू कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। यह कारखाना पहले से ज्यादा क्षमतावान और बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और नौजवानों की नौकरी की दृष्टि से पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके जीवन में खुशहाली आएगी। भारत सरकार के कई मंत्रालयों ने इसके निर्माण में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत सरकार की सभी संबंधित संस्थाओं और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed