{"_id":"5d59ab848ebc3e89687c9cb8","slug":"father-raped-daughter-and-killed-her-gorakhpur-city-news-gkp3180951146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बेटी और दामाद ने हैवान से तोड़ा नाता, करेंगे केस की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बेटी और दामाद ने हैवान से तोड़ा नाता, करेंगे केस की पैरवी
विज्ञापन

गोला (गोरखपुर)। गोला इलाके में बेटी के साथ दुष्कर्र्म और गला काट कर हत्या करने वाले हैवान पिता राम प्रकाश (परिवर्तित नाम) से उसकी बड़ी बेटी और दामाद ने नाता तोड़ दिया है। रविवार को दिल्ली से कोर्ट पहुंचने के बाद बेटी ने कहा कि वे पिता के खिलाफ केस की पैरवी करेंगी। मृत बहन का पक्ष मजबूती से रखेंगी और आरोपी पिता को सजा दिलाकर बहन को न्याय दिलाएंगी। उधर, रविवार देर शाम जेल पहुंचने पर आरोपी को बैरक के अन्य बंदियों ने थप्पड़ जड़ दिया। उसे रात का भोजन भी नहीं मिला। शाम की चाय पर ही उसे पूरी रात बितानी पड़ी।
बेटी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को रविवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया। देर शाम वह जेल पहुंचा। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल प्रशासन ने उसे मिलेनियम बैरक में भेज दिया। इससे पहले ही बंदियों ने आरोपी की धुनाई भी की। बंदियों ने कहा कि बेटी के साथ जघन्य अपराध करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। दूसरी तरफ दिल्ली में रहने वाली बड़ी बेटी और दामाद भी रविवार को कोर्ट पहुंच गए। सबने हैवान पिता का साथ छोड़ दिया। बड़ी बेटी ने कहा कि वह अपनी छोटी बहन के साथ बर्बरता से दुखी है, उसे कोर्ट से इंसाफ दिलाएंगी। बेटी व दामाद ने हैवान के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने की बात भी कही है। पुलिस दोनों का कोर्ट में बयान दिलाने के बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाएगी। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर सरयू घाट पर बड़ी बहन के ससुराल वालों ने देर शाम दाह संस्कार किया।
ये था मामला
शहर के एक मॉल में काम करने वाली युवती 27 जुलाई को गांव स्थित अपने घर पहुंची तो पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। बेटी ने विरोध किया और शोर मचाने की धमकी दी तो, हैवान बाप ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाप की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। उसने बेटी के शव के साथ भी दुष्कर्म किया। इसके बाद धारदार हथियार से बेटी के सिर व धड़ को अलग कर दिया। बाद में सिर को उरूवा इलाके के एक गड्ढे में और शरीर को हरपुर बुदहट इलाके में फेंक आया। घर पर बाप-बेटी ही थे, इस कारण कई दिनों तक किसी को घटना की भनक नहीं लगी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए धारदार हथियार के साथ बेटी का सिर उरुवा के गांव गजपुर अहिरवाती और धड़ को हरपुर बुदहट के कचना नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के दामाद और बड़ी बेटी को कोर्ट में गवाह के रूप में बयान करा कर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाया जाएगा। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये जल्द से जल्द उसे सजा दिलाई जाएगी। - सतीश चंद्र शुक्ला, सीओ गोला