Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fastag news

गाड़ियों पर नहीं होगा फास्टैग तो देना पड़ेगा दोगुना टोल

Fri, 22 Nov 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
fastag news
गाड़ियों पर नहीं होगा फास्टैग तो देना पड़ेगा दोगुना टोल
विज्ञापन

गोरखपुर। अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा है तो लगवा लें। एक दिसंबर से बिना फास्टैग वाले वाहन स्वामियों से दोगुना टोल वसूला जाएगा। जिन वाहनों पर फास्टैग लगा होगा, वह बिना रोक-टोक टोल प्लाजा से फर्राटा भरेंगे।
टोल टैक्स भरने के लिए टोल प्लाजा पर लगने वाले वाहनों की कतार से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने वन नेशन वन फास्टैग योजना के अंतर्गत सभी वाहनों पर फास्टैग लगाने का निर्णय लिया है। इस काम को 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एक दिसंबर से नई व्यवस्था के तहत टोल टैक्स जमा हो सके।
विज्ञापन

यहां लगवा सकते हैं फास्टैग
टोल प्लाजा, एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई समेत अन्य बैंक, पेटीएम, अमेजन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी की माई फास्ट एप।
यह लगेंगे कागजात
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, गाड़ी मालिक की पासपोर्ट साइज फोटो, गाड़ी मालिक का आईडी व एड्रेस प्रूफ के साथ बैंक के कागजात।
इन रूटों पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां
एक दिसंबर के बाद गोरखपुर-लखनऊ, गोरखपुर-कुशीनगर एवं गोरखपुर-नौतनवां के रूट पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर बेरोकटोक वाहन जा सकेंगे।
क्या है फास्टैग
फास्टैग गाड़ियों पर लगने वाली चिप जैसी डिवाइस है। इसके लिए सभी टोल प्लाजा पर एक अलग लेन बनी हुई है। यह रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर आधारित है। अगर गाड़ी में डिवाइस है तो टोल प्लाजा पर लगे डिवाइस से गुजरने वाली गाड़ियों के रिकॉर्ड दर्ज हो जाते हैं। टोल टैक्स, फास्टैग से जुड़े बैंक खाते से खुद कट जाता है। इसके चलते ड्राइवर को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर गाड़ियों में लग रहा फास्टैग
गोरखपुर। गाड़ियों पर फास्टैग टोल प्लाजा पर लगाया जा रहा है। टोल प्लाजा पर पेटीएम की तरफ से कैंप लगाया गया है। पेटीएम पेमेंट के लिए एक बैंक अप्लीकेशन लोड करना पड़ेगा। उसके लिए 450 रुपया जमा करने हाेंगे। बाद में उसे कैश बैक कर दिया जाएगा। इसके बाद तत्काल वाहन स्वामी को फास्टैग लगा दिया जाएगा।

एनएचएआई के अभियंता योगेश तिलक के मुताबिक टोल प्लाजा पर गाड़ियों की कतार लगने तथा कैश पेमेंट की जगह पेटीएम पेमेंट से टोल टैक्स की वसूली करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। उनका कहना है कि एक-दो दिन में मुख्यालय से फास्टैग आ जाएंगे तो मुफ्त में लगेंगे। अभी हर टोल प्लाजा पर सुबह 9 बजे से 6 बजे शाम तक फास्टैग लगाया जा रहा है। एक दिसम्बर से इसे लगाने की व्यवस्था 24 घंटे कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed